Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर मौसम: शीतलहर के दिनों के तेवर ठंडे करेगा अल नीनो, सामान्य से अधिक रहेगा तापमान, फसलों पर भी पड़ेगा असर

Tue, 03 Nov 2026 09:09 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 03 Nov 2026 09:09 AM IST
सार

Kanpur Weather News: कानपुर और आसपास के क्षेत्रों में इस बार अल नीनो के प्रभाव के चलते कड़ाके की ठंड और शीतलहर के दिन कम रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, अमूमन 20 दिन तक रहने वाली शीतलहर की अवधि घटकर 13 से 15 दिन तक सिमट सकती है, और सर्दियों में तापमान सामान्य से 0.5 से 1.5 डिग्री सेल्सियस तक अधिक रह सकता है।

विज्ञापन
Kanpur weather El Niño to temper the intensity of cold wave conditions temperatures to remain above normal
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

कानपुर में अल नीनो के प्रभाव से इस बार शीत लहर के दिन कम हो सकते हैं। मौसम विभाग के मुताबिक कानपुर परिक्षेत्र में औसतन 20 दिन रहने वाली शीतलहर की अवधि पांच से सात दिन घट सकती है। यानी इस बार शीतलहर के दिन 13 से 15 तक सिमट सकते हैं। वहीं, सर्दियों में तापमान सामान्य औसत से 0.5 से 1.5 डिग्री सेल्सियस तक अधिक रह सकता है।


जाड़े में शीतलहर उस स्थिति को कहते हैं, जब तापमान सामान्य औसत से चार से पांच डिग्री तक नीचे चला जाता है। अल नीनो प्रशांत महासागर में होने वाली प्राकृतिक जलवायु घटना है। इसमें मध्य और पूर्वी उष्णकटिबंधीय प्रशांत महासागर की सतह का तापमान सामान्य से अधिक गर्म हो जाता है। इसका प्रभाव मानसून के साथ सर्दियों पर भी पड़ता है।

Trending Videos
Kanpur weather El Niño to temper the intensity of cold wave conditions temperatures to remain above normal
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

अल नीनो वाले वर्षों में ठंड सामान्य से कम रहती है
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि अल नीनो वाले वर्षों में ठंड सामान्य से कम रहती है। इसका असर नवंबर से फरवरी के बीच तापमान पर दिखाई देता है। उन्होंने बताया कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक अल नीनो वर्षों में सर्दियों का औसत तापमान सामान्य से 0.5 से 1.5 डिग्री तक अधिक बढ़ा रहता है।

Kanpur weather El Niño to temper the intensity of cold wave conditions temperatures to remain above normal
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

घट जाती है कड़ाके की ठंड की अवधि
कुछ विशेष क्षेत्रों में यह अंतर दो डिग्री तक पहुंच जाता है। इससे रातों का तापमान भी सामान्य से 0.8 से एक डिग्री तक ऊपर रह सकता है और कड़ाके की ठंड की अवधि घट जाती है। नोडल अधिकारी ने बताया कि इस साल अल नीनो के प्रभाव के कारण देश में अक्तूबर का औसत अधिकतम तापमान इतिहास में सबसे गर्म 32.43 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.06 डिग्री अधिक था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur weather El Niño to temper the intensity of cold wave conditions temperatures to remain above normal
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

ठंड कम पड़ने के मुख्य कारण

  • अल नीनो के प्रभाव से उत्तर भारत में बारिश और बर्फबारी लाने वाले पश्चिमी विक्षोभ कमजोर हो जाते हैं।
  • पहाड़ों पर सामान्य से बहुत कम बर्फबारी होती है। बर्फीली ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों में नहीं चलतीं हैं। हवाओं का रुख बदलने से कड़ाके की ठंड का अहसास कम होता है।
विज्ञापन
Kanpur weather El Niño to temper the intensity of cold wave conditions temperatures to remain above normal
,kanpur weather update - फोटो : amar ujala

सर्दियों की फसलों पर असर

  • तापमान सामान्य से एक डिग्री भी अधिक रहने पर फसलों पर असर पड़ सकता है। गेहूं की अच्छी पैदावार के लिए लंबे समय तक कम तापमान जरूरी होता है। गर्मी बढ़ने से फसल समय से पहले पकने लगती है। इससे दाने छोटे रह जाते हैं और उत्पादन घट सकता है।
  • अधिक तापमान से मिट्टी की नमी तेजी से खत्म होती है। ऐसे में सिंचाई की जरूरत बढ़ जाती है। साथ ही फसलों पर कीटों के हमले का खतरा भी बढ़ सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed