फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather Update, Strong wind blows after strong sunshine, mercury dropped by four degrees, light rain in

Kanpur Weather Update: तेज धूप...तेज हवा के बाद हल्की बारिश, पारा चार डिग्री लुढ़का, मौसम में रहेगा उतार-चढ़ाव

Tue, 06 Jun 2023 11:40 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 06 Jun 2023 11:40 AM IST
सार

Weather News: कानपुर समेत आसपास के जिलों का मौसम लगातार करवट बदल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को कानपुर में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही, नौ जून तक मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।

विज्ञापन
Kanpur Weather Update, Strong wind blows after strong sunshine, mercury dropped by four degrees, light rain in
कानपुर में बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में बादल और हल्की बारिश के बीच सोमवार को दिन में तीन बजे के बाद मौसम अच्छा हो गया। इससे पहले झुलसाने वाली धूप रही। सीएसए की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार नौ जून तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। इस बीच अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 24.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन

अधिकतम तापमान में चार डिग्री की कमी आई। मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में कहीं बूंदाबांदी तो कहीं हल्की बारिश हुई। गोविंदनगर में करीब तीन मिमी बारिश हुई। इसी तरह हवा की रफ्तार भी 15 किलोमीटर प्रति घंटा रही। ग्रामीण क्षेत्रों में इसका असर तेज रहा।
विज्ञापन

इस बीच हवा में दिन के समय नमी 51 और न्यूनतम 35 प्रतिशत रही। डॉ. पांडेय के अनुसार चक्रवाती हवाओं का एक क्षेत्र दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के पास बना हुआ है। इसकी वजह से मंगलवार को भी तेज हवा के साथ कहीं बूंदाबांदी संभव है। हालांकि नौ जून तक मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह में सामान्य से दो गुना हो गया प्रदूषण
तेज हवाओं से उड़ रही धूल की वजह से शहरी क्षेत्र के प्रदूषण में भी इजाफा हो रहा है। एक सप्ताह के अंतराल में 124 एक्यूआई पर पहुंच गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी सप्ताह के प्रदूषण की स्थिति इस तरह रही। 31 को 102, एक जून को 77, दो को 87, तीन को 99, चार को 96 व पांच को 124 एक्यूआई रिकार्ड किया गया।

किसानों को उठाना पड़ा था नुकसान
पिछले वर्ष 2022 में कम बारिश के चलते किसानों को काफी नुकसान हुआ था। समय पर बारिश नहीं होने की वजह से किसानों ने धान की बुवाई में देरी की थी। जिन किसानों ने समय से बुवाई कर भी दी थी, उन्हें सिंचाई की संकट के चलते खासा नुकसान उठाना पड़ा था। धान के उत्पादन में भी भारी कमी दर्ज की गई थी।

किसानों को इंतजार करना पड़ेगा
इस साल भी मॉनसून की देरी की मार किसानों पर पड़ सकती है। मानसून में देरी के चलते किसानों को अपनी फसलों की बुवाई के लिए इंतजार करना पड़ेगा। ऐसे में किसानों की फसल समय से तैयार नहीं हो पाएगी। इस असर फसल उत्पादन पर भी पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed