फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather Update, Rain holiday, Sunlight and humidity will increase, light drizzle from July 23

Kanpur Weather Update: बारिश की छुट्टी... बढ़ेगी धूप और उमस, 23 जुलाई से हल्की बूंदाबांदी, पढ़ें क्या है अलर्ट

Thu, 20 Jul 2023 10:25 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 20 Jul 2023 10:25 AM IST
सार

Weather News: उत्तर प्रदेश में मौसम तेजी से बदल रहा है। कानपुर में आज सुबह से ही धूप के साथ उमस परेशान कर रही है। मौसम विभाग ने तापमान बढ़ने का अंदेशा भी जताया है।

विज्ञापन
Kanpur Weather Update, Rain holiday, Sunlight and humidity will increase, light drizzle from July 23
कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में अगले तीन दिनों तक धूप और उमस से दिक्कत बढ़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश का सिलसिला फिलहाल थम गया है। स्थानीय मौसम विभाग के प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार महानगर और इसके आसपास के क्षेत्रों में हवा के कम दबाव वाला क्षेत्र नहीं बनने की वजह से बारिश नहीं हो रही है।

विज्ञापन

संभावना है कि 23 जुलाई से हल्की बारिश एक दो दिन तक हो सकती है। इस बीच दिन का तापमान एक डिग्री से 35.9 डिग्री और रात में 28.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इसी तरह हवा में अधिकतम नमी 75 और न्यूनतम 57 प्रतिशत रिकार्ड की गई। पिछले तीन दिनों से महानगर और इसके आसपास के क्षेत्रों में बारिश नहीं हो रही है।
विज्ञापन

डॉ. पांडेय ने बताया कि एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बंगाल की उत्तर-पश्चिमी खाड़ी के आसपास बना हुआ है। जो देश के दूसरे राज्यों व उत्तर प्रदेश के पूर्वी जिलों में बारिश करा सकता है, इसका असर कानपुर क्षेत्र में कम होगा। बता दें कि अगले पांच दिनों तक बादलों की आवाजाही बढ़ी रहेगी, लेकिन तेज धूप और गर्मी भी परेशान करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

23 जुलाई से बारिश की संभावना
सीएसए मौसम विभाग की मानें, तो मौसम में परिवर्तन की आवाजाही लगी रहेगी। अभी कुछ दिनों तक उमस आम लोगों को परेशान करती रहेगी। 23 जुलाई के मध्य तेज हवाओं के बीच हल्की फुल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं जुलाई के अंतिम सप्ताह में लोगों को उमस से भी राहत मिलने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed