फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather Update Monsoon stubborn on the border of Bengal Bihar 11 will be filled with speed

Kanpur Weather Update: बंगाल-बिहार की सरहद पर ठिठका मानसून, 11 से फिर भरेगा रफ्तार…ये है विभाग का अलर्ट

Tue, 03 Jun 2025 11:51 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 03 Jun 2025 11:51 AM IST
सार

Weather News: विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है कि पांच जून तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा। गरज-चमक के साथ बादलों की आवाजाही रहेगी और स्थानीय स्तर पर कहीं-कहीं बूंदाबांदी और हल्की बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
Kanpur Weather Update Monsoon stubborn on the border of Bengal Bihar 11 will be filled with speed
सेंट्रल स्टेशन पर इस तरह जगर आई बादलों की आवाजाही - फोटो : amar ujala

विस्तार

मानसून के समय से कानपुर परिक्षेत्र में पहुंचने की उम्मीद है। अभी उत्तर पश्चिमी हवाओं के रास्ता काटने की वजह से बिहार और बंगाल के सरहद वाले इलाके में ठिठका हुआ है। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि 11-12 जून से मानसून फिर रफ्तार पकड़ सकता है। इसके साथ अरब सागर से आ रहीं हवाएं भरपूर नमी लेकर आ रही हैं।

विज्ञापन

इसकी वजह से बादल बनते रहेंगे और तेज हवाएं चलेंगी, जिससे अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी नहीं होगी, लेकिन उमस बनी रहेगी। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि चक्रवाती हवाओं के घेरे बने होने के कारण हवाएं उस तरफ खिंच जा रही हैं। इसके अलावा रूस में भी बड़ा चक्रवाती घेरा बना हुआ है। यह भी हवाओं को खींच रहा है।

विज्ञापन

Kanpur Weather Update Monsoon stubborn on the border of Bengal Bihar 11 will be filled with speed
कानपुर का मौसम - फोटो : amar ujala

नहीं होगी तापमान में बढ़ोतरी
इस वजह से मानसून रुक गया है। बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनते ही मानसून फिर रफ्तार पकड़ लेगा। इसके अलावा उत्तर-पश्चिमी हवाएं आ रही हैं। जब पश्चिमी हवाएं आती हैं, तो अपने साथ राजस्थान के थार मरुस्थल की गर्मी लेकर आती हैं। पश्चिमी हवाओं के न आने से तापमान में बढ़ोतरी नहीं होगी।

विज्ञापन

Kanpur Weather Update Monsoon stubborn on the border of Bengal Bihar 11 will be filled with speed
कानपुर का मौसम - फोटो : amar ujala

गरज-चमक के साथ रहेगी बादलों की आवाजाही
सीएसए की मौसम वेधशाला में अधिकतम तापमान सामान्य औसत 40.9 डिग्री से 4.5 डिग्री कम रहा है। रात का न्यूनतम तापमान सामान्य औसत 27.5 डिग्री से थोड़ा काम रहा। विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है कि पांच जून तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा। गरज-चमक के साथ बादलों की आवाजाही रहेगी और स्थानीय स्तर पर कहीं-कहीं बूंदाबांदी और हल्की बारिश हो सकती है।

विज्ञापन

Kanpur Weather Update Monsoon stubborn on the border of Bengal Bihar 11 will be filled with speed
कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला

एक बार 40 और छह बार 40 डिग्री पार रहा तापमान
इस बार मई में अधिकतम तापमान एक बार 40 डिग्री और छह बार 40 डिग्री के पार रहा है। सीएसए के मौसम तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि मई का सामान्य औसत तापमान 40 डिग्री सेल्सियस है। इस सीजन में पारा सात मई को 40 डिग्री पर पहुंचा। इसके बाद 11, 13, 14, 15, 16 और 18 मई को 40 डिग्री के पार रहा है। अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा 16 मई को 43.4 डिग्री रहा। यह सामान्य औसत से 3.8 डिग्री अधिक रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed