फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather Update,  Metropolis in the grip of parlu of para 43, doubt on the entry of monsoon

Kanpur Weather Update: पारा 43 के पार...लू की चपेट में महानगर, मानसून की एंट्री पर भी संदेह, जानें पूरा अपडेट

Sat, 10 Jun 2023 09:19 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 10 Jun 2023 09:19 AM IST
सार

Weather News: कानपुर समेत आसपास के जिलों में गर्मी से लोगों का बुरा हाल हो गया है। कई इलाकों में तापमान 43 डिग्री या इससे अधिक दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग की मानें, तो आनेवाले कुछ दिनों में प्रदेश में गर्मी का कहर देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
Kanpur Weather Update,  Metropolis in the grip of parlu of para 43, doubt on the entry of monsoon
कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर शहर और इसके आसपास का क्षेत्र लू की चपेट में है। शुक्रवार को दिन का तापमान 43.2 डिग्री और रात का पारा 28.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। रात में भी उमस और गर्मी से बुरा हाल रहा। अगले एक सप्ताह तक बादल और हवा के बीच कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी संभव है।

विज्ञापन

हालांकि दिन में कड़ी धूप से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। पिछले वर्ष नौ जून की अपेक्षा अधिकतम पारा एक डिग्री कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में तापमान 45 डिग्री तक जा सकता है। इस बीच गर्मी और उमस की वजह से बाजारों में सन्नाटा रहा।
विज्ञापन

घरों में एसी कूलर भी काम नहीं आए। सीएसए के मौसम विज्ञान विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय ने बताया कि प्रदेश के कई प्रमुख शहर लू की चपेट में हैं, जिसमें कानपुर, बांदा, हमीरपुर, चित्रकूट, कानपुर देहात भी शामिल है। आनेवाले कुछ दिनों में लोगों को गर्मी और परेशान करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मानसून की एंट्री पर भी संदेह
डॉ पांडेय के मुताबिक केरल में भले ही मानसून की एंट्री हो गई है, लेकिन अरब सागर में बन रहा नया तूफान इसकी रफ्तार को कम कर सकता है। प्रदेश के साथ ही कानपुर में तापमान 10 जुलाई तक ही एंट्री करेगा। हालांकि यूपी में मानसून जून के आखिरी हफ्ते तक आ जाता है, लेकिन इस बार अभी देरी हो सकती है।

इस महीने का अधिकतम तापमान

  • 1 को 37.4
  • 2 को 38
  • 3 को 39
  • 4 को 42
  • 5 को 38
  • 6 को 41.5
  • 7 को 42.5
  • 8 को 39.8

समय से बारिश होने पर भी संदेह
मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार इस बार मानसून चार से पांच दिन की देरी से तो आएगा ही, लेकिन बारिश समय से होगी...इस पर अभी संदेह है। बताया कि जलवायु परिवर्तन की वजह से अब किसी एक शहर में या गांव के कुछ क्षेत्र में बारिश होती है, बाकी सूखा रहता है। आगे भी इसी तरह की बारिश की संभावना है।

40 डिग्री से अधिक तापमान यानि हीटवेव का अलर्ट
मौसम विज्ञानियों के अनुसार, जब मैदानी इलाकों का अधिकतम तापमान 40, तटीय क्षेत्रों का तापमान 37 और पहाड़ी क्षेत्रों का तापमान 30 तक पहुंच जाता है, तो लू या हीट वेव चलने लगती है। अगर तापमान 47 डिग्री तक पहुंच जाता है, तो इसे खतरनाक लू की श्रेणी में रखा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed