फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather Update,Mercury remained above 40 for the second consecutive day, heat wave started

Kanpur Weather Update: लगातार दूसरे दिन 40 के पार रहा पारा, लगने लगे लू के थपेड़े...मौसम विभाग का ये है अलर्ट

Sun, 21 Apr 2024 08:42 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 21 Apr 2024 08:42 AM IST
सार

Weather News: मौसम विभाग ने अनुमान जारी किया है कि अगले पांच दिनों में हल्के और मध्यम बादल छाए रहेंगे। गरज-चमक के साथ धूल भरी आंधी चल सकती है। स्थानीय स्तर पर लो प्रेशर के कारण बूंदाबांदी भी हो सकती है।
तापमान
  • अधिकतम-40.2 डिग्री सेल्सियस।
  • न्यूनतम-24 डिग्री सेल्सियस।

विज्ञापन
Kanpur Weather Update,Mercury remained above 40 for the second consecutive day, heat wave started
कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में पारा लगातार दो दिन से 40 डिग्री सेल्सियस के पार बना हुआ है। अरब सागर से आ रहीं नम हवाएं जब राजस्थान के थार मरुस्थल पहुंचकर कानपुर परिक्षेत्र में आ रही हैं, तो उनका मिजाज गर्म हो जा रहा है। इससे दिन में लू चलना शुरू हो गई है। शनिवार दोपहर शहरियों ने लू के थपेड़े महसूस किए।

विज्ञापन

सीएसए के मौसम विभाग प्रभारी डॉ. एसएन सुनील पांडेय का कहना है कि अब गर्मी बढ़ती रहेगी। उन्होंने बताया कि अधिकतम तापमान जब 40 डिग्री पर पहुंचता है, तो यह लू की श्रेणी में आ जाता है। मौसम विभाग के मुताबिक इस वक्त कानपुर परिक्षेत्र में दो तरफ की हवाएं मिश्रित हो जा रही हैं।

विज्ञापन

राजस्थान के थार मरुस्थल से आने वाली हवाएं गर्म हैं और हिमालय की ओर से आने वाली हवाओं में नमी है। इसी वजह से रात में गर्मी से हल्की राहत मिल जाती है। वैसे एक पश्चिमी विक्षोभ अभी आने वाला है लेकिन इसका असर कानपुर परिक्षेत्र में नहीं आएगा।  इससे गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है।

लो प्रेशर के कारण हो सकती है बूंदाबांदी
पश्चिमी विक्षोभ का असर दिल्ली और पंजाब पर थोड़ा बहुत हो सकता है। इससे बादलों की आवाजाही रहेगी। शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य औसत से 1.8 डिग्री अधिक 40.2 और न्यूनतम दो डिग्री सेल्सियस अधिक 24 रहा है। विभाग ने अनुमान जारी किया है कि अगले पांच दिनों में हल्के और मध्यम बादल छाए रहेंगे। गरज-चमक के साथ धूल भरी आंधी चल सकती है। स्थानीय स्तर पर लो प्रेशर के कारण बूंदाबांदी भी हो सकती है।

विज्ञापन

बीते सालों में 20 अप्रैल को तापमान

  • वर्ष 2019- 35.8 डिग्री सेल्सियस।
  • वर्ष 2020- 35 डिग्री सेल्सियस।
  • वर्ष 2021- 39.6 डिग्री सेल्सियस।
  • वर्ष 2022- 42.2 डिग्री सेल्सियस।
  • वर्ष 2023- 40 डिग्री सेल्सियस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed