फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather Update, Last night was the coldest after three years, temperature dropped due to snowfall in mo

Kanpur Weather Update: तीन साल बाद सबसे ठंडी रही गुजरी रात, पहाड़ों में बर्फबारी की वजह से गिरा तापमान

Wed, 13 Dec 2023 10:38 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 13 Dec 2023 10:38 AM IST
सार

Weather News: डॉ. पांडेय के अनुसार अगले 48 घंटे में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता नहीं होने और हवाएं लगातार चलने की वजह से पहाड़ों से ठंडक मैदानी क्षेत्रों में आ रही है।  बताया कि यह सिलसिला अभी जारी रहेगा।

विज्ञापन
Kanpur Weather Update, Last night was the coldest after three years, temperature dropped due to snowfall in mo
कानपुर में ठंड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश की पहाड़ियों पर बर्फबारी शुरू होने की वजह से मंगलवार को न्यूनतम पारा एक डिग्री और लुढ़ककर 8.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड गया। मौसम विभाग के अनुसार 12 दिसंबर को तीन साल बाद इतना कम तापमान दर्ज हुआ है। इससे पहले 2019 में इस दिन का अधिकतम तापमान 24.4 और न्यूनतम तापमान 8.8 था।

विज्ञापन

न्यूनतम की तरफ अधिकतम तापमान में भी एक डिग्री की कमी आई है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार अगले 48 घंटे में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता नहीं होने और हवाएं लगातार चलने की वजह से पहाड़ों से ठंडक मैदानी क्षेत्रों में आ रही है।  बताया कि यह सिलसिला अभी जारी रहेगा।

विज्ञापन

हवा में अधिकतम नमी 95 और न्यूनतम 45 प्रतिशत रही
ऐसे में रात के समय शीत अधिक पड़ने और दिन में भी हवा की वजह से ठंडक रह सकती है। उन्होंने बताया कि पिछले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में चार डिग्री की कमी आई है। बताया कि दक्षिण पूर्व अरब सागर और उससे सटे क्षेत्रों में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इस बीच हवा में अधिकतम नमी 95 और न्यूनतम 45 प्रतिशत रही।

आने वाले दिनों में रात की सर्दी और बढ़ने के आसार
मौसम विज्ञानियों के अनुसार आने वाले दिनों में रात की सर्दी और बढ़ने के आसार हैं। मौसम में हुए बदलाव का असर अब साफ दिखने लगा है। मौसम विज्ञानी पिछले सप्ताह से ही रात में सर्दी बढ़ने का अनुमान कर रहे थे और अब हर रोज रात का न्यूनतमत तापमान गिरता जा रहा है।

विज्ञापन

इस तरह रहा पिछले वर्षों में न्यूनतम पारा

  • 2022 में 11.8
  • 2021 में 10.6
  • 2020 में 13
  • 2019 में 8.8
  • 2018 में 7.7
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed