फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather Update, El Nino increased the heat, 30MM less rain than average, rainy season for three days fr

Kanpur Weather Update: अलनीनो ने बढ़ाई तपिश...औसत से 30MM कम हुई बरसात, आज से तीन दिनों तक बारिश का मौसम

Tue, 05 Sep 2023 09:16 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 05 Sep 2023 09:16 AM IST
सार

Weather News: इस सीजन में अगस्त में सिर्फ एक बार ढाई दिन तक रुक-रुकरुकर बरसात हुई। इसकी वजह यह भी बताई जा रही है कि आईओडी यानि इंडियन ओसिएशन डाइपॉल भूमध्यसागर में भारत की सीध में अभी तक सिर्फ तीन बार ही आया है।

विज्ञापन
Kanpur Weather Update, El Nino increased the heat, 30MM less rain than average, rainy season for three days fr
कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में जलवायु परिवर्तन की वजह से शहर और इसके आसपास के क्षेत्रों में इस बार मानसूनी बारिश का सिलसिला टूट गया है। ऐसा पहली बार हुआ है कि इस सीजन में मानसूनी बारिश के बीच 14 दिन का अंतर दर्ज किया गया है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार ऐसी स्थिति करीब 45 वर्षों बाद देखी गई है।

विज्ञापन

बारिश में भी 30 प्रतिशत की कमी रिकॉर्ड की गई है। 1978 में जब अगस्त में 30.1 मिमी बारिश हुई थी, तब इसी तरह से मानसूनी बारिश के बीच बड़ा अंतराल देखा गया था। मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय ने बताया कि इस बार अलनीनो की सक्रियता बढ़ने की वजह से सितंबर में गर्मी ने पिछले 36 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

विज्ञापन

प्रभावित हो सकती है गेहूं की फसल 
पहली बार सितंबर में दिन का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा चुका है। डॉ. पांडेय ने बताया कि अलनीनो का असर जनवरी तक रहने की संभावना है। ऐसे में धान के साथ गेहूं की फसल भी प्रभावित हो सकती है। बताया कि इस बार मानसूनी सीजन में रिमझिम बारिश का सिलसिला कई दिनों तक चलने के बजाए, कभी एक घंटे तो कभी शहर के कुछ क्षेत्रों में ही बारिश होकर रह गई।

आईओडी के पॉजिटिव होने की वजह से हुई है बारिश
इस सीजन में अगस्त में सिर्फ एक बार ढाई दिन तक रुक-रुकरुकर बरसात हुई। इसकी वजह यह भी बताई जा रही है कि आईओडी यानि इंडियन ओसिएशन डाइपॉल भूमध्यसागर में भारत की सीध में अभी तक सिर्फ तीन बार ही आया है। यह भी बताया जा रहा है कि इस सीजन में अभी तक जो भी बारिश हुई है, वह आईओडी के पॉजिटिव होने की वजह से है।

विज्ञापन

अलनीनो का मौसम पर असर
अलनीनो जलवायु प्रणाली का हिस्सा है। इसके सक्रिय होने से बारिश, ठंड, गर्मी के बीच बड़ा अंतर दिखाई देता है। यह स्थिति हर साल नहीं, बल्कि तीन सात साल में दिखती है। इस बार भी यह पांच साल के बाद आई है।

  • दिन और रात के तापमान में सामान्य से दो से डिग्री की बढ़ोत्तरी।
  • बारिश कम होने से धान की फसलों के साथ आगामी गेहूं की फसल पर भी संकट।
  • तापमान बढ़ने से कई तरह की बीमारियों का भी खतरा बढ़ा।
  • सुबह 11 बजे से ही दोपहर जैसा मौसम होने लगा।

आज से फिर तीन दिनों तक बारिश का मौसम
सीएसए मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार ट्रफ लाइन के ऊपर आने से मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। बताया इसकी वजह से अगले तीन दिनों के बीच हल्की से तेजी बारिश हो सकती है। इससे शहर और आसपास के क्षेत्रों में बारिश के साथ ओले भी पड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed