फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather Update, 239 MM rain, most rain in nine years, weather will remain like this for a week

Kanpur Weather Update: 239 MM बारिश! नौ साल में सबसे ज्यादा झमाझम, सप्ताहभर रहेगा ऐसा ही मौसम, पढ़ें पूरा अलर्ट

Sun, 02 Jul 2023 08:54 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 02 Jul 2023 08:54 AM IST
सार

Weather News: उत्तर प्रदेश के 50 से अधिक जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। जुलाई और सितंबर में मानसून और अच्छा रहने के संकेत हैं।  कानपुर में बीते दिन से बारिश हो रही है।

विज्ञापन
Kanpur Weather Update, 239 MM rain, most rain in nine years, weather will remain like this for a week
कानपुर में बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में मानसून भले ही देरी से सक्रिय हुआ, लेकिन इस बार जून के महीने में पिछले नौ वर्षों में सबसे जयादा 239 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इससे पहले वर्ष 2013 में अब जुलाई के महीने में भी अलग-अलग क्षेत्रों में ही सही, लेकिन तेज बारिश होने का मौसम विभाग का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन

शनिवार को शाम पांच बजे से काले बादलों की वजह से अंधेरा छा गया। जिस हिसाब से बादल थे, वैसी बारिश... तो नहीं हुई, लेकिन 10 मिमी हुई बारिश से ही जल भराव हो गया। सीएसए के मौसम विभाग के अनुसार इस बार बिपरजॉय चक्रवात की वजह से मानसून चार दिन पहले 24 जून को ही आ गया था।
विज्ञापन

बारिश का सिलसिला 29 जून से शुरू हुआ। लेकिन इस महीने पांच जून से ही रुक-रुककर बारिश होती रही। इस बीच दिन में धूप निकलने की वजह से तापमान पांच डिग्री बढ़कर 33.4 पर आ गया। वहीं, न्यूनतम पारा 25.8 डिग्री रहा। हवा में नमी पिछले तीन दिन से 98 और रात में 76 प्रतिशत रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जून में इस तरह रही बारिश

  • 2022-35.8
  • 2021-96.5
  • 2020-97.4
  • 2019-40.0
  • 2018-63.4
  • 2017-50.6
  • 2016-113.4
  • 2015-48.9
  •  2014-25.3
  • 2013-359.8

किसानों को भी किया गया है अलर्ट
पिछले वर्ष मानसून दो जुलाई को महानगर आया था। मानसून के सक्रिय होने से इस बार अच्छी बारिश होने का पूर्वानुमान है। ऐसे में किसानों को भी अलर्ट किया गया है कि वे अपने खेतों में जहां धान की बुआई करनी है और किचन गार्डेन में अधिक पानी लगने से बचाने के लिए पहले से व्यवस्था कर लें।

चार जुलाई से मूसलाधार बारिश के आसार
सीएसए के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि प्रदेश में जुलाई के पहले हफ्ते में बारिश होती रहेगी। बंगाल की खाड़ी से लगातार नम हवाएं प्रदेश की तरफ आ रही हैं। इससे बारिश के आसार बने रहेंगे। चार जुलाई से फिर पूरे यूपी में भारी बारिश को लेकर अनुमान जताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed