{"_id":"646a27c6c9598528ef0b0038","slug":"kanpur-weather-temperature-less-than-normal-heat-four-times-more-2023-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: पारा सामान्य से कम, तपिश चार गुना ज्यादा, जलवायु परिवर्तन की वजह से इस बार मौसम में दिख रहा नया बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: पारा सामान्य से कम, तपिश चार गुना ज्यादा, जलवायु परिवर्तन की वजह से इस बार मौसम में दिख रहा नया बदलाव
Mon, 22 May 2023 12:20 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 22 May 2023 12:20 AM IST
सार
मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय ने बताया कि मौसम में इस नए बदलाव से पहली बार ऐसा हुआ है कि सुबह 10 बजे से लेकर शाम को चार बजे तक दोपहर जैसा मौसम बना हुआ है।
विज्ञापन
कानपुर में भीषण गर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में रविवार को दिन का पारा निर्धारित सामान्य तापमान से 1.5 डिग्री कम रहा लेकिन झुलसाने वाली तपिश तापमान से चार गुना ज्यादा रही। अधिकतम पारा 39.8 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया जबकि सामान्य तापमान के हिसाब से आज का पारा 41.3 डिग्री होना चाहिए। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अध्ययन में यह बताया गया है कि जलवायु परिवर्तन की वजह से इस बार मौसम में नया बदलाव देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
बंगाल की खाड़ी और भूमध्य सागर से उठने वाली नम हवाओं से हवा में नमी बनी होने से कम तापमान में भी जलन अधिक हो रही है। इसी तरह रात का तापमान भी सामान्य से 2.8 डिग्री कम 21.6 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय ने बताया कि मौसम में इस नए बदलाव से पहली बार ऐसा हुआ है कि सुबह 10 बजे से लेकर शाम को चार बजे तक दोपहर जैसा मौसम बना हुआ है।
विज्ञापन
पारा कम होने के बावजूद तपिश चार गुना अधिक लग रही है। विभाग का पूर्वानुमान है कि अभी 48 घंटे तक ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी। उन्होंने बताया कि पिछले वर्षों में मई महीने में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक जा चुका है। इस बार अभी तक सिर्फ एक दिन 41 डिग्री और दो दिन 40 डिग्री तक तापमान रहा। पिछले तीन दिनों से लगातार दिन में छह किमी से अधिक रफ्तार से गर्म हवाएं चल रही हैं। आगे भी यही स्थिति रहने की उम्मीद है। 23 से 25 मई के बीच मौसम में बदलाव की संभावना है, पारा कम हो सकता है।
विज्ञापन