कानपुर मौसम अपडेट: जुलाई-अगस्त में सामान्य से अधिक बरसे बादल, विशेषज्ञ बोले- सितंबर में अभी बारिश के हैं आसार
Weather News: कानपुर में जुलाई और अगस्त में सामान्य से अधिक बारिश होने के कारण सितंबर के पहले हफ्ते तक ही बारिश के 38 दिन दर्ज हो चुके हैं, जो 35 दिनों के सामान्य औसत से अधिक है। सीएसए मौसम विभाग के अनुसार सितंबर में अभी और बारिश होने की संभावना है।
विस्तार
कानपुर में जुलाई में वर्षा के तीन दिन और अगस्त में ढाई दिन ज्यादा रहे, लेकिन जून में वर्षा का आधा दिन कम हो गया। ये आंकड़े चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के मौसम विभाग के हैं। जून में सामान्य औसत वर्षा के दिनों की संख्या 4.5 दिन होती है, लेकिन इस बार चार दिन ही वर्षा के रहे।
मौसम विभाग इस मानसून सीजन में वर्षा के दिनों की गणना कर रहा है। बारिश वाले चार महीने जून, जुलाई, अगस्त और सितंबर में वर्षा के सामान्य औसत दिन 35 होते हैं, लेकिन इस बार सितंबर के पहले सप्ताह तक वर्षा के दिनों की संख्या 38 हो चुकी है।
सितंबर में अभी बारिश के आसार
सीएसए के मौसम विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा का कहना है कि सितंबर में अभी बारिश के आसार हैं। मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं और प्रदेश पर मानसूनी ट्रफ लाइन बनी हुई है। सितंबर में वर्षा के दिनों की संख्या अभी और बढ़ सकती है।
औसत वर्षा दिनों से अधिक बारिश हुई
उन्होंने बताया कि बीते 10 साल में सबसे अधिक वर्षा के 45 दिन वर्ष 2025 में रहे हैं। उस साल जून, जुलाई, अगस्त और सितंबर में सामान्य औसत वर्षा दिनों से अधिक बारिश हुई थी। सीएसए मौसम विभाग के अनुसार सितंबर में अभी और बारिश होने की संभावना है।
जून, जुलाई, अगस्त, सितंबर में वर्षा के दिन
वर्ष 2016-39 वर्षा दिन, वर्ष 2017-26 वर्षा दिन, वर्ष 2018-34 वर्षा दिन, वर्ष 2019-42 वर्षा दिन, वर्ष 2020-39 वर्षा दिन, वर्ष 2021- 34 वर्षा दिन, वर्ष 2022- 29 वर्षा दिन, वर्ष 2023-31 वर्षा दिन, वर्ष 2024-41 वर्षा दिन, वर्ष 2025- 45 वर्षा दिन।