फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather, heat wave alert issued by Meteorological Department 

Kanpur Weather: आने वाले चार दिनों में पड़ेगी प्रचंड गर्मी, लू का अलर्ट हुआ जारी, मौसम विभाग ने दी ये सलाह

Fri, 29 Apr 2022 05:10 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 29 Apr 2022 05:10 PM IST
सार

कानपुर के लोगों को अभी गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। शुक्रवार को एक बार फिर से अधिकतम तापमान में इजाफा हुआ। तो वहीं, मौसम विभाग ने  आगामी दिनों के लिए भीषण गर्मी और लू का अलर्ट जारी कर दिया है। 

विज्ञापन
Kanpur Weather, heat wave alert issued by Meteorological Department 
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश का ज्यादातर हिस्सा इस वक्त प्रचंड गर्मी की चपेट में है। आम तौर पर मई के तीसरे हफ्ते से जैसी झुलसाने वाली गर्मी पड़ती है। इस बार अप्रैल में ही वो हाल हो गया है। आलम ये है कि ये महीना देश में अब तक का सबसे गर्म अप्रैल बनने की ओर है। देश के ज्यादातर हिस्सों में अगले चार दिनों तक भीषण लू का अनुमान है।

विज्ञापन

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कानपुर के मौसम विभाग के अनुसार कानपुर मंडल सहित पूरे उत्तर और मध्य भारत में 1 से 2 मई तक भीषण लू चलेगी। देश के ज्यादातर हिस्सों में तापमान 45 डिग्री के पार है और ये अब तक का सबसे गर्म अप्रैल बन सकता है। 
विज्ञापन

अधिकतम तापमान (डिग्री.से.)  : 44.0 (+3.9)
न्यूनतम तापमान (डिग्री.से.)     : 22.2 (-1.2)
सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम      : 46 प्रतिशत 
सापेक्षिक आर्द्रता न्यूनत           : 15 प्रतिशत 
हवा की औसत गति                  : 3.3  कि०मी०/घंटा
हवा की दिशा                           : उत्तर- पश्चिम
वर्षा (मि.मी.)                           : 0.0

मौसम विभाग ने दी ये सलाह
इसके अलावा, भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में आसमान साफ रहने के साथ तापमान, गर्मी और लू बढ़ने के आसार हैं। साथ ही, बारिश की कोई संभावना नहीं है। वहीं, दिन का तापमान अधिक और हवाओं की गति तेज रहने के आसार हैं। अतः किसानों को सलाह दी जाती है कि वे गर्मी की लहर से बचने के लिए सुबह 11 बजे से शाम 04 बजे के बीच खेतों पर कोई कार्य न करें। साथ ही, खडी़ फसलों में हल्की सिंचाई 7-8 दिन के अंतराल पर सायं काल के समय करें। पशुओं को सुबह-शाम नहलायें और 3-4 बार ताजा ठंड पानी पिलायें। गेहूं की फसलों की कटाई और मडाई के कार्य के लिए मौसम अनुकूल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed