{"_id":"64155b8105ad49b2b90a32c3","slug":"kanpur-weather-cyclone-winds-changed-the-weather-rain-warning-in-kanpur-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Weather: कानपुर में तेज हवा के साथ बरसे मेघ, मौसम विभाग ने दी बारिश की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Weather: कानपुर में तेज हवा के साथ बरसे मेघ, मौसम विभाग ने दी बारिश की चेतावनी
Sat, 18 Mar 2023 12:11 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 18 Mar 2023 12:11 PM IST
सार
सीएसए के मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार अरब सागर और भूमध्य सागर से उठने वाली हवाओं के साथ ही हवा के कम दबाव की वजह से मौसम में परिवर्तन आया है। इसकी वजह से कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई। दो दिनों तक कहीं-कहीं पर गरज-चमक के साथ बारिश तो कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन
कानपुर में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर में चक्रवाती हवाओं की वजह से शनिवार सुबह तेज हवाओं के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश हुई। सुबह से ही आसमान में बदली छाई रही। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को 6.4 मिमी बारिश हुई थी। अभी दो दिन और बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार अरब सागर और भूमध्य सागर से उठने वाली हवाओं के साथ ही हवा के कम दबाव की वजह से मौसम में परिवर्तन आया है। इसकी वजह से कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई। बारिश की वजह से दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
डॉ. पांडेय ने बताया कि दो दिनों तक कहीं-कहीं पर गरज-चमक के साथ बारिश तो कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग की ओर से किसानों को खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसलों को सुरक्षित स्थानों पर रखने को कहा है। साथ ही बिजली चमकने के दौरान लोगों से खुले में नहीं जाने की मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन