फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Weak wall collapses amidst rain; woman dies after being buried under debris

कानपुर: बारिश में कमजोर दीवार ढही, मलबे में दबकर महिला की मौत, मचा कोहराम

Mon, 21 Sep 2026 02:28 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 21 Sep 2026 02:28 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Weak wall collapses amidst rain; woman dies after being buried under debris
महिला की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

महाराजपुर थानाक्षेत्र के सरसौल क्षेत्र के नवोदय नगर में शनिवार दोपहर बारिश के दौरान कमजोर हो चुकी पक्की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार के पास बकरी के बच्चों को खिला रहीं किसान अशोक कुमार की पत्नी सुलेखा (45) मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। तेज आवाज सुनकर पहुंचे परिजनों और आसपास के लोगों ने मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला। परिजन सरसौल सीएचसी से स्वरूप नगर के निजी अस्पताल ले गए, जहां एक दिन उपचार के बाद रविवार देर शाम उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


सरसौल के नवोदय नगर निवासी अशोक कुमार की पत्नी सुलेखा शनिवार दोपहर करीब तीन बजे घर के दरवाजे के पास बंधी बकरी के बच्चों को चारा खिला रही थीं। परिजनों के मुताबिक, लगातार बारिश के कारण घर की पक्की लेकिन कमजोर दीवार की हालत खराब हो गई थी। अचानक दीवार सुलेखा के ऊपर जा गिरी और वह मलबे में दब गईं। आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग दौड़े और मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला। भतीजे अर्पित और आलोक अन्य परिजन के साथ आनन-फानन में सुलेखा को सरसौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे।
विज्ञापन


हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हैलेट रेफर कर दिया, लेकिन परिजन उन्हें स्वरूप नगर के निजी अस्पताल ले गए। वहां करीब एक दिन उपचार चला, लेकिन रविवार रात सुलेखा ने दम तोड़ दिया। सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे सुलेखा के भतीजे अर्पित का रो-रोकर बुरा हाल था। शव देखते ही वह फफक पड़ा। महाराजपुर थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि बारिश के दौरान दीवार गिरने से महिला की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed