फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Water Crisis for Three Days Supply Suspended Until June 4 Due to Pipeline Repair 100000 People Affected

Kanpur: तीन दिन तक ‘पानी का संकट’, पाइप लाइन मरम्मत के चलते चार जून तक आपूर्ति ठप, एक लाख की आबादी प्रभावित

Tue, 02 Jun 2026 09:33 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 02 Jun 2026 09:33 AM IST
सार

Kanpur News: कानपुर में पेयजल पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण काकादेव, नवीननगर, गीतानगर और पांडुनगर सहित आसपास के इलाकों में दो से चार जून तक जलापूर्ति पूरी तरह ठप रहेगी, जिससे करीब एक लाख की आबादी प्रभावित होगी।

विज्ञापन
Kanpur Water Crisis for Three Days Supply Suspended Until June 4 Due to Pipeline Repair 100000 People Affected
जलकल विभाग, कानपुर - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में तीन दिन जलकल क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन की मरम्मत कराएगा। इस वजह से दो से चार जून तक काकादेव, नवीननगर, गीतानगर, पांडुनगर व आसपास के इलाकों में पानी की आपूर्ति ठप रहेगी। इससे करीब एक लाख की आबादी प्रभावित रहेगी। जोन-6 के अंतर्गत राजापुरवा मलिन बस्ती में जल निकासी के लिए नगर निगम पाइप लाइन डालने का काम करा रहा था।

विज्ञापन

इस दौरान बेनाझाबर डब्ल्यूटीपी से काकादेव जोनल पंपिंग स्टेशन को भरने वाली पीएसी पेयजल पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसकी मरम्मत कराने के कारण काकादेव जोनल पंपिंग स्टेशन से दो से चार जून तक पानी की आपूर्ति बंद रहेगी। जलकल के अधिशासी अभियंता मो. समीम ने इस अवधि में संबंधित क्षेत्रों में टैंकरों से जलापूर्ति कराने की व्यवस्था की है।

विज्ञापन

इन नंबरों पर कर सकते हैं संपर्क
पेयजल टैंकर उपलब्ध कराने के लिए जोन-6 के अधिशासी अभियंता, जलकल विभाग के मोबाइल नंबर-9235553836, अवर अभियंता के मोबाइल नंबर -7565004601 व जलकल विभाग के कंट्रोल रूम 9235553826 या 9235553827 पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed