{"_id":"63ea23d73401d971b60d886c","slug":"kanpur-wasim-body-was-taken-out-from-grave-in-the-presence-of-police-administration-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में कब्र से निकाला गया वसीम का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में कब्र से निकाला गया वसीम का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
Mon, 13 Feb 2023 05:20 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 13 Feb 2023 05:20 PM IST
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के नारामऊ निवासी वसीम मोहम्मद (28) का शव सोमवार सुबह कब्र से खोदकर निकाला गया। एसीएम तृतीय जेएल सरोज के अलावा बिठूर और चौबेपुर थाने की पुलिस ने मृतक के परिजनों की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक वसीम और उसकी पत्नी शहनाज 30 जनवरी को चौबेपुर के विरोहा गांव के पास सड़क पर बाइक समेत गिर पड़े थे, इलाज के लिए ले जाते समय वसीम ने दम तोड़ दिया था।
पत्नी शहनाज के मुताबिक वसीम के गले की नस पर कटे का निशान था। इस पर वसीम के पिता सईद मोहम्मद ने जिलाधिकारी कानपुर और मां रौशन जहां ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर गुहार लगाई थी कि बेटे वसीम का शव कब्र से निकाल उसका पोस्टमार्टम करवाया जाए। जिससे कि मौत की वजह सामने आ सके। परिजनों को शक है कि वसीम के गले पर किसी चीज से हमला किया गया है। कब्र से शव निकालने के दौरान सैकड़ो लोग आसपास इकठ्ठा रहे। इस दौरान भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा।