फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: VIP road submerged due to heavy rain, more than 50 localities under water

Kanpur: तेज बारिश से वीआईपी रोड डूबी, 50 से अधिक मोहल्ले जलमग्न

Sat, 05 Jul 2025 10:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 05 Jul 2025 10:51 PM IST
सार

Kanpur News: तेज बारिश से सड़कों पर जलभराव हो गया। ग्वालटोली, विजयनगर शास्त्रीनगर, गोविंदनगर में घरों में पानी घुसा।

विज्ञापन
Kanpur: VIP road submerged due to heavy rain, more than 50 localities under water
सड़कों पर भरा बारिश का पानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तेज बारिश से शनिवार शाम भैरोघाट चौराहे से एल्गिन मिल तक वीआईपी रोड पूरी तरह जलमग्न हो गई। जूही खलवा अंडरपास में भी पानी भरने से यातायात घंटों ठप रहा। पानी उतराने से घंटों तक सड़कों पर वाहन रेंगते रहे। मेट्रो की मनमानी के कारण जूही से लेकर गोविंदनगर तक आठ वार्ड जलभराव से तरबतर हो गए। ग्वालटोली, खलासी लाइन, विजयनगर, शास्त्रीनगर सहित शहर से लेकर दक्षिणी क्षेत्र के 50 से ज्यादा मोहल्ले जलमग्न हो गए।
विज्ञापन


बारिश बंद होते ही फजलगंज, शास्त्रीनगर सहित विभिन्न मोहल्लों में जाम लगा। हालांकि, नगर निगम की क्विक रिस्पांस टीमें विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव दूर करने का प्रयास करती रहीं। इस दौरान लाखों लोग घंटों तक दुश्वारियां झेलते रहे। शाम चार बजे के बाद शहरभर में हुई झमाझम बारिश ने नगर निगम के नालों, नालियों की सफाई के दावों की पोल खोल दी।
विज्ञापन

Kanpur: VIP road submerged due to heavy rain, more than 50 localities under water
सड़कों पर भरा बारिश का पानी - फोटो : अमर उजाला
बरसात शुरू होने के बाद सीसामऊ नाले का गेट खोलने में देर करने की वजह से वीआईपी रोड पर चार-पांच फीट तक पानी भर गया। जलभराव के बीच जल्दी निकलने की होड़ में दो कारें रास्ते पर खड़ी हो गईं। 15 से ज्यादा दोपहिया वाहन भी साइलेंसर डूबने से बंद हो गए। सीसामऊ नाला बैकफ्लो होने से ग्वालटोली और खलासी लाइन में नाले के आमने-सामने के घरों में सीवर का पानी भर गया।

Kanpur: VIP road submerged due to heavy rain, more than 50 localities under water
सड़कों पर भरा बारिश का पानी - फोटो : अमर उजाला
सूचना पर नगर निगम के मुख्य अभियंता एसएफए जैदी ने भैरोघाट सीवेज पंपिंग स्टेशन पहुंचकर सीसामऊ नाले के टैपिंग प्वाइंट से गंगा की तरफ के गेट खुलवाए। इसके बावजूद वीआईपी रोड पर शाम 7:30 बजे तक जलभराव रहा। इसी तरह जूही खलवा पुल में भी पानी भरने पर नगर निगम ने इस पुल के अफीम कोठी की तरफ और जूही की तरफ स्थित गेट बंद कराए।

 
विज्ञापन

Kanpur: VIP road submerged due to heavy rain, more than 50 localities under water
सड़कों पर भरा बारिश का पानी - फोटो : अमर उजाला
इन मोहल्लों में भी भरा पानी
विजयनगर, शास्त्रीनगर, सर्वोदयनगर मॉडल रोड, पांडुनगर, कौशलपुरी, कबाड़ी मार्केट, गोविंदनगर, साकेतनगर, निरालानगर, किदवईनगर, जरीबचौकी, गांधीनगर, प्रेमनगर, परेड, साइकिल मार्केट, पीपीएन मार्केट, आलम मार्केट, बासमंडी, डिप्टीपड़ाव, लक्ष्मीपुरवा, गौतम विहार कल्याणपुर, आवास-विकास कालोनी, अशोकनगर आदि।

बारिश अधिक होने के कारण जलभराव हुआ था। सभी जोन में क्यूआरटी (क्विक रिस्पान्स टीम) सक्रिय कर एक घंटे में पानी जलभराव खत्म कर दिया गया था। - एसएफए जैदी, मुख्य अभियंता, नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed