फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Violence, Three FIRs registered in Beconganj police station, 40 named and one thousand unknown cases filed

Kanpur Violence: बेकनगंज थाने में तीन एफआईआर दर्ज, 40 नामजद और एक हजार अज्ञात पर केस

Sat, 04 Jun 2022 11:16 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 04 Jun 2022 11:16 AM IST
सार

शुक्रवार को भड़की हिंसा के मामले में पुलिस ने 40 नामजद समेत 1000 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासनिक अधिकारियों को उपद्रवियों के साथ सख्ती से निपटने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
Kanpur Violence, Three FIRs registered in Beconganj police station, 40 named and one thousand unknown cases filed
नई सड़क पर पथराव करते उपद्रवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा के बयान के विरोध में शुक्रवार को नई सड़क पर जुमे की नमाज के बाद भारी बवाल हो गया। विरोध में शामिल समुदाय विशेष के लोग जबरन दुकानें बंद कराते हुए दूसरे समुदाय के हाते में दाखिल हो गए। इससे भड़के दूसरे समुदाय के लोग उन्हें खदेड़ने लगे। कुछ मिनट बाद दोनों तरफ से पत्थरबाजी होने लगी।  एक पक्ष की तरफ से फायरिंग के साथ पेट्रोल बम फेंके गए। देरशाम तक गलियों में बवाल चलता रहा। बमुश्किल पुलिस हालात काबू कर सकी। बवाल में 30 से अधिक घायल हुए हैं। 18 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। 12 कंपनी पीएसी तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन

कानपुर बवाल में पुलिस ने बेकनगंज थाने में कुल तीन एफआईआर दर्ज की गई हैं। दादा मियां चौराहे पर हुए उपद्रव में पुलिस ने खुद दो एफआईआर कराई है। वहीं, चंद्रेश्वर अहाते के निवासियों ने एक एफआईआर दर्ज कराई है। इस मामले में एमएम जौहर फैंस एसोसिएशन के हयात जफर हाशमी एहतशाम कबाड़ी, जीशान, आकिब, निजाम, अजीजपुर आमिर जावेद व इमरान काले समेत 40 नामजद व एक हजार अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन

उपद्रवियों पर लगेगा गैंगस्टर, बुलडोजर की कार्रवाई भी 
नई सड़क पर बवाल के बाद शुक्रवार देररात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर समेत विभिन्न जिलों के जिलाधिकारी, कप्तानों और मंडलायुक्तों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। बवाल में कानपुर पुलिस की लापरवाही पर मुख्यमंत्री ने कड़ी नाराजगी जाहिर की। मुख्यमंत्री ने सवाल किया कि जब शहर में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल जैसे वीवीआईपी का आनाजाना लगा था, तो अतिरिक्त सतर्कता क्यों नहीं बरती गई। 

सूचना के बाद भी हालात को नियंत्रण करने में हुई देरी पर पुलिस अफसरों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने सभी आरोपियों को पकड़कर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई करने और रिकवरी के लिए संपत्तियों का सर्वे कराने के निर्देश दिए। साथ ही सोशल मीडिया के जरिये अफवाह फैलाने वालों पर भी कार्रवाई के लिए कहा। मुख्यमंत्री के तल्ख लहजे से इस बात के संकेत मिले हैं कि जिले के कुछ बड़े अफसरों पर भी गाज गिर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed