{"_id":"6325fdd6ccf39d479d061a1a","slug":"kanpur-violence-nsa-action-against-hayat-s-henchmen-will-be-soon-file-sent-to-dm","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Violence: हयात के गुर्गे की एनएसए फाइल पर पुलिस की मुहर, डीएम को भेजी गई, दो दिन में कार्रवाई संभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Violence: हयात के गुर्गे की एनएसए फाइल पर पुलिस की मुहर, डीएम को भेजी गई, दो दिन में कार्रवाई संभव
Sat, 17 Sep 2022 10:34 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 17 Sep 2022 10:34 PM IST
सार
नई सड़क बवाल की साजिश में शामिल हयात जफर हाशमी के गुर्गे पर जल्द ही एनएसए की कार्रवाई हो सकती है। पुलिस ने फाइल पर मुहर लगाकर डीएम को भेज दिया है। बता दें कि तैयार कर ली हैं। हयात जफर हाशमी तीन जून को हुई हिंसा का मुख्य साजिशकर्ता है।
विज्ञापन
हयात जफर हाशमी और अन्य आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर में नई सड़क हिंसा के मामले में पुलिस अब मुख्य साजिशकर्ता हयात जफर हाशमी के खास गुर्गे जावेद पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। पुलिस ने उसकी एनएसए की फाइल पर मुहर लगाकर डीएम को भेज दी है। डीएम के संतुति करते ही उस पर एनएसए लग जाएगा। एक दो दिन में यह कार्रवाई संभव है।
विज्ञापन
नई सड़क पर तीन जून को जुमे की नमाज के बाद भारी बवाल और हिंसा हुई थी। जिसमें पुलिस ने तीन केस दर्ज किए थे। 54 असासेवी जेल भेजे थे और दो किशोर बाल संप्रेक्षण गृह भेजे गए थे। सभी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हो चुकी है। हयात पर एनएसए एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन
बिल्डर हाजी वसी, बाबा बिरयानी के मालिक मुख्तार बाबा समेत चार पर पुलिस ने गैंगस्टर लगाया था। जानकारी के मुताबिक आरोपी जावेद अहमद ने हाईकोर्ट में जमानत याचिका लगाई है। इसलिए एसआईटी सक्रिय होकर तत्काल उसकी एनएसए की फाइल तैयार की।
विज्ञापन
Trending Videos
उच्चाधिकारियों ने भी उस पर मुहर लगा दी है। एनएसए की कार्रवाई होने से आरोपी जेल से बाहर नहीं आ पाएगा। दो अन्य आरोपियों की भी फाइल तैयार की जा रही है। बता दें कि हयात पर पहले ही एनएसए लग चुका है। नई सड़क पर तीन जून को जुमे की नमाज के बाद भारी बवाल व हिंसा हुई थी।