फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Violence: Clerics appeal to maintain peace, SP chief demands arrest of BJP leader nupur sharma

Kanpur Violence: मौलवियों ने की शांति बनाए रखने की अपील, सपा प्रमुख ने कहा-भाजपा नेत्री की हो गिरफ्तारी

Fri, 03 Jun 2022 10:07 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 03 Jun 2022 10:07 PM IST
सार

भाजपा नेत्री नूपुर शर्मा के बयान के विरोध में बाजार बंद कराने को लेकर दो पक्षों में बवाल में हो गया। इस दौरान हिंसा भड़क गई। इस मामले में सपा प्रमुख ने जहां गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं, मौलवियों ने सभी से शांति बनाए रखने की अपील की है। 

विज्ञापन
Kanpur Violence: Clerics appeal to maintain peace, SP chief demands arrest of BJP leader nupur sharma
कानपुर में पथराव और हिंसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर शहर में भाजपा नेता नूपुर शर्मा के मोहम्मद साहब के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पर शुक्रवार को बवाल हो गया। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे लोगों और पुलिस से झड़प के बाद हिंसा भड़क गई। भीड़ जुटने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ दिया। इसके हालात तनाव पूर्ण हो गए और इलाके में जमकर पथराव-फायरिंग भी हुई। 

विज्ञापन

कानपुर कमिश्नरेट के पुलिस आयुक्त विजय सिंह मीना ने बताया कि बाजार बंद को लेकर दो समुदायों के बीच हुई झड़प के मद्देनजर 18 लोगों को हिरासत में लिया गया है। वहीं, डीएम नेहा शर्मा ने कहा कि स्थिति अब कंट्रोल में है। पत्थरबाजों पर कार्रवाई की जा रही है, साथ ही साजिश करने वालों की पहचान की जा रही है।

विज्ञापन

Kanpur Violence: Clerics appeal to maintain peace, SP chief demands arrest of BJP leader nupur sharma
संवेदनशील इलाकों में बढ़ाई गई फोर्स - फोटो : अमर उजाला

पुलिस और प्रशासन अलर्ट
शहर में बवाल होने से पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर है। साथ ही पुलिस की धरपकड़ और छापेमारी की कार्रवाई जारी है। इसके अलावा पीएसी के जवान भी सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। वैसे पुलिस और पीएसी पर भी पत्थरबाजी की गई थी। सूत्रों के अनुसार, पुलिस बवाल के मास्टरमाइंड हयात जफर हाशमी की तलाश में जुटी है।

Kanpur Violence: Clerics appeal to maintain peace, SP chief demands arrest of BJP leader nupur sharma
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : सोशल मीडिया

सपा प्रमुख ने की नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग
कानपुर बवाल पर समाजवादी पार्टी के  प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने ट्वीट के माध्यम से कहा है कि महामहिम राष्ट्रपति जी, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नगर में रहते हुएपुलिस और खुफिया तंत्र की विफलता से भाजपा प्रवक्तानूपुर शर्मा द्वारा दिए गए भड़काऊ बयान से, कानपुर में जो अशांति हुई है। उसके लिएभाजपा नेता को गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने सभी से शांति बनाए रखने की अपील है। 

विज्ञापन

Kanpur Violence: Clerics appeal to maintain peace, SP chief demands arrest of BJP leader nupur sharma
मौलवियों ने की शांति बनाए रखने की अपील - फोटो : अमर उजाला

मौलवियों ने की शांति बनाए रखने की अपील
इस बवाल के बीच शहर काजी कानपुर मौलाना मुफ्ती मोहम्मद, साकिब अदीब मिस्बाही, नायब शहर काजी कारी मोहम्मद सगीर आलम हबीबी, कारी अब्दुल मुत्तलिब कादरी, महबूब आलम खान, अख्लाक अहमद डेविड भी पहुंचे। सभी ने लोगों से घर जाने और अमन बनाए रखने की अपील की। 

Kanpur Violence: Clerics appeal to maintain peace, SP chief demands arrest of BJP leader nupur sharma
नगर निगम कर्मियों ने की सफाई - फोटो : अमर उजाला

निगम कर्मियों ने की सड़कों की सफाई
बता दें कि बवाल में  दोनों पक्षों की तरफ से पत्थरबाजी, बमबारी और गोलीबारी की गवाह सड़कें और गलियां थी। यहां हर जगह ईंट, जूता, चप्पल, बोतलें आदि बिखरे पड़े थे। घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देशों पर सड़क पर बिखरे ईट-पत्थरों  को नगर निगम कर्मियों द्वारा हटाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed