फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Violence: Another accused involved in violence was caught

Kanpur Violence: बवाल में जिस किशोर को छर्रे लगे थे, पुलिस ने उसे खोज निकाला

Mon, 27 Jun 2022 03:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 27 Jun 2022 03:21 PM IST
सार

नई सड़क पर हुए बवाल में एसआईटी ने मुख्तार बाबा के बेटे उमर को भी आरोपी बनाया है। वह फरार है। एसआईटी उसकी भी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Kanpur Violence: Another accused involved in violence was caught
Kanpur Violence - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में तीन जून को नई सड़क पर हुए बवाल के दौरान रियाज नाम के जिस किशोर को गोली के छर्रे लगने की बात कही जा रही थी रविवार को पुलिस ने उसे खोज निकाला। रियाज के सीने के पास दो निशान नजर आ रहे हैं। दावा है कि वह छर्रे लगने से ही जख्मी हुआ था। सोमवार को किशोर का मेडिकल कराया जाएगा।
विज्ञापन


जिससे यह पता चल सकेगा कि उसे छर्रे लगे थे या कुछ और। तीन चार दिन पहले चमनगंज स्थित मनामा अस्पताल की तरफ से पुलिस को जानकारी दी गई थी कि बवाल वाले दिन शाम को एक घायल किशोर वहां पहुंचा था, जिसको छर्रे लगे थे। मगर बगैर इलाज कराए वह चला गया था। वहीं, किशोर ने पुलिस को बताया कि वह दवा लेने जा रहा था तभी उसको गोली के छर्रे लगे थे।
विज्ञापन


मुख्तार बाबा का लड़का भी हिंसा के केस में आरोपी
एसआईटी ने मुख्तार बाबा के बेटे उमर को भी आरोपी बनाया है। वह फरार है। एसआईटी उसकी भी तलाश कर रही है। फरार आरोपियों के खिलाफ एसआईटी अब एनबीडब्ल्यू लेने की तैयारी कर रही है। उसके बाद कुर्की भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed