फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Violence, 12 more miscreants arrested, 50 arrests so far, second poster to be released today

Kanpur Violence: 12 और उपद्रवी गिरफ्तार, अब तक 50 गिरफ्तारियां, आज जारी होगा दूसरा पोस्टर

Tue, 07 Jun 2022 11:43 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 07 Jun 2022 11:43 AM IST
सार

कानपुर हिंसा मामले में 12 और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अब तक कुल 50 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं, सोमवार देर रात एक पत्थरबाज खुद को सरेंडर करने थाने पहुंच गया, जो वीडियो फुटेज में दिखाई दे रहा था। 

विज्ञापन
Kanpur Violence, 12 more miscreants arrested, 50 arrests so far, second poster to be released today
पथराव करते उपद्रवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में हुई हिंसा और बवाल के मामले में पुलिस की तरफ से पत्थरबाजों और उपद्रवियों के पोस्टर जारी करने का असर दिखाई देने लगा है। पोस्टर चस्पा होने के बाद पत्थरबाज खुद सरेंडर कर रहे हैं। हिंसा में शामिल एक आरोपी ने सोमवार देर रात खुद को कर्नेलगंज थाने में सरेंडर किया है। चो वीडियो फुटेज में भी दिखाई दे रहा था। इसके अलावा मंगलवार को 12 आरोपी और गिरफ्तार किए गए हैं। अब तक कुल 50 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 

विज्ञापन

दो और सोशल मीडिया हैंडल्स पर एफआईआर
कानपुर में नई सड़क पर हुए बवाल में कुछ लोगों ने सोशल मीडिया के जरिये माहौल बिगाड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी। भड़काऊ पोस्ट कर लोगों को उकसाया गया। पुलिस ने पहले ऐसे आठ लोगों के एकाउंट चिह्नित किए थे। वहीं, दो अन्य हैंडल्स पर भी एफआईआर दर्ज की गई है। इनके खिलाफ आईटी एक्ट व धार्मिक भावनाएं आहत करने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

आज जारी होगा दूसरी पोस्टर
कानपुर में हिंसा के बाद पुलिस का एक्शन लगातार जारी है। पुलिस दबिश देकर आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है। अभी तक 40 लोगों के पोस्टर लगाए गए हैं। वहीं, आज पुलिस आरोपियों का दूसरा पोस्टर जारी करेगी। बता दें कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और वीडियो के जरिए फोटो हासिल किए थे। इन फोटो के जरिए उन सभी लोगों को पहचानने का काम किया जा रहा है। 

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश पुलिस से कहा कि इसकी जांच की जाए कि क्या कानपुर में पिछले दिनों हुई सांप्रदायिक हिंसा में असामाजिक तत्वों द्वारा बच्चों को शामिल किया गया था।

एनसीपीसीआर ने कानपुर के पुलिस आयुक्त को लिखे पत्र में कहा कि मीडिया रिपोर्ट के माध्यम से उसके संज्ञान में यह बात आई है कि एक नाबालिग लड़के ने कर्नलगंज थाने में समर्पण किया क्योंकि गत तीन जून को हुई हिंसा के मामले में वह संदिग्धों के पोस्टर में शामिल था।

आयोग के अनुसार, इस मीडिया रिपोर्ट में यह संकेत भी मिलता है कि यह नाबालिग लड़का पथराव में शामिल था और वीडियो फुटेज के आधार पर उसकी पहचान की गई। उसने कहा कि उसकी राय है कि असामाजिक तत्वों ने इस हिंसा में बच्चों को शामिल किया था और प्रथम दृष्टया यह किशोर न्याय कानून, 2015 की धाराओं 75 और 83 (2) तथा भारतीय दंड संहिता की धाराओं के विरूद्ध है।

आयोग ने पुलिस से कहा कि नाबालिग लड़के को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया जाए। एनसीपीसीआर ने कानपुर पुलिस से इस मामले में तीन दिनों के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट भी देने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed