फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Villagers protest against poor road construction stop construction alleged corruption

Kanpur: घटिया सड़क निर्माण पर ग्रामीणों का विरोध, कंस्ट्रक्शन रोका…भ्रष्टाचार का लगाया आरोप, दी ये चेतावनी

Thu, 14 Aug 2025 10:07 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 14 Aug 2025 10:07 AM IST
सार

Kanpur News: सरसौल के थरेपाह गांव में बन रही 300 मीटर आरसीसी सड़क के घटिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि सड़क में घटिया सामग्री का इस्तेमाल हो रहा है, जिससे यह जल्द ही टूट जाएगी।

विज्ञापन
Kanpur Villagers protest against poor road construction stop construction alleged corruption
घटिया सड़क निर्माण पर ग्रामीणों का विरोध - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में सरसौल ब्लॉक के थरेपाह गांव में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की निधि से बन रही 300 मीटर आरसीसी सड़क के निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने गुरुवार सुबह निर्माण कार्य को रोक दिया और ठेकेदार व संबंधित विभाग पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।

विज्ञापन

Kanpur Villagers protest against poor road construction stop construction alleged corruption
सड़क को दिखाते ग्रामीण - फोटो : amar ujala

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण में मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। जिस जगह काम हो चुका है, वहां से गिट्टियां अपने आप बाहर निकल रही हैं, जो इसकी खराब गुणवत्ता का सबूत है। उनका आरोप है कि यह सड़क एक साल भी नहीं चल पाएगी। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि वे इस मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed