फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Villagers caught a suspicious young man beat him up and handed him to police took him into custody

Kanpur: ग्रामीणों ने संदिग्ध युवक पकड़ा…पीटकर पुलिस को सौंपा, हिरासत में लेकर मेडिकल कराया, जांच शुरू

Tue, 09 Sep 2025 01:32 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 09 Sep 2025 01:32 PM IST
सार

Kanpur News: रुमा गांव में घर में घुसा संदिग्ध युवक ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया। ग्रामीणों ने पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर मेडिकल कराया और जांच शुरू की है।

विज्ञापन
Kanpur Villagers caught a suspicious young man beat him up and handed him to police took him into custody
पलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के रुमा गांव में मंगलवार सुबह एक संदिग्ध युवक घर में घुसते पकड़ा गया। चोर समझकर ग्रामीणों ने उसकी जमकर पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर मेडिकल परीक्षण कराया और पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन

रुमा निवासी निर्गुण ने बताया कि सुबह चार बजे घर के कमरे में आवाज सुनकर पहुंचे, तो देखा कि एक युवक अंदर घुसा हुआ था। उन्होंने युवक को पकड़ लिया और नाम पता पूछने लगे, लेकिन युवक ने कुछ भी नहीं बताया। इसके बाद चोर-चोर का शोर मच गया और सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जुट गए।

विज्ञापन

युवक से पूछताछ जारी
ग्रामीणों ने संदिग्ध युवक की पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया है। महाराजपुर पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed