फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Vikas Dubey Case News: Inspector Chaubepur could not raise his eyes on the questions of the minor

बिकरू कांड: सर, आपने तो मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी... नाबालिग के सवालों पर नजरें नहीं उठा पाए इंस्पेक्टर चौबेपुर 

Wed, 15 Sep 2021 03:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 15 Sep 2021 03:28 PM IST
सार

नाबालिग को सोमवार को बाराबंकी स्थित किशोरी संप्रेक्षण गृह से माती किशोर न्याय बोर्ड लाया गया। उसके आने की जानकारी पर उसकी मां व कई रिश्तेदार भी पहुंच गए थे। जैसे ही उसने मां को देखा तो फफककर रोने लगी।

विज्ञापन
Kanpur Vikas Dubey Case News: Inspector Chaubepur could not raise his eyes on the questions of the minor
यूपी पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सर आपने तो कहा था कि चलो कुछ जानकारी लेनी है, पूछताछ के बाद छोड़ देंगे। आपने तो मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी। किशोर न्याय बोर्ड से इजाजत लेकर बिकरू कांड की नाबालिग ने इंस्पेक्टर चौबेपुर कृष्ण मोहन राय से सवाल किए तो उनकी नजरें झुकी रह गईं।
विज्ञापन


दो जुलाई 2020 को हुए बिकरू कांड में कुख्यात आरोपियों के साथ नाबालिग किशोरी को भी पुलिस ने गंभीर धाराओं में आरोपी बनाया है। किशोरी दो दिन पहले ही विकास के करीबी के साथ शादी करके बिकरू पहुंची थी। नाबालिग किशोरी को इतनी बड़ी घटना में मुख्य आरोपी बनाने पर शुरू से ही सवाल उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


किशोरी के अभिलेखों के अनुसार कोर्ट ने उसे नाबालिग माना है। उसकी सुनवाई किशोर न्याय बोर्ड में चल रही है। किशोर न्याय बोर्ड में बयान दर्ज कराने आए इंस्पेक्टर कृष्ण मोहन राय उसे गिरफ्तार करने के बाद पहली बार मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे ही नाबालिग ने इंस्पेक्टर को सामने देखा तो कहा कि सर, आप तो भरोसा देकर ले गए थे पर इतने बड़े मामले में आरोपी बनाकर जिंदगी बर्बाद कर दी। आपने तो कहा था कि तुम्हारा क्या कसूर है, तुम्हारी शादी दो दिन पहले ही हुई है। ऐसी बातें करने के बाद आपने जेल भेज दिया।

मां से आंखें मिलीं तो फफककर रो पड़ी 
नाबालिग को सोमवार को बाराबंकी स्थित किशोरी संप्रेक्षण गृह से माती किशोर न्याय बोर्ड लाया गया। उसके आने की जानकारी पर उसकी मां व कई रिश्तेदार भी पहुंच गए थे। जैसे ही उसने मां को देखा तो फफककर रोने लगी। सुनवाई के बाद पुलिस उसे बाराबंकी के लिए लेकर रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed