कानपुर: नगर निगम में रिश्वत लेते जेई का वीडियो वायरल, नोटिस देने का हवाला देकर बनाया दबाव
कानपुर नगर निगम के एक जेई का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया है। अभीतक मिली सूचना की माने तो रिश्वत लेने वाले जेई ने विकास कार्य का बिल बनाने के बदले ठेकेदार से 16 हजार रुपये लिए हैं। ठेकेदार पर दबाव बनाने के लिए जेई ने जेल राज्यमंत्री के रिश्तेदार का सहारा लिया।
विस्तार
नगर आयुक्त ने मुख्य अभियंता को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। वायरल वीडियो में अरुण हाथ में कुछ नोट लिए नजर आ रहे हैं। इनमें से पहले पांच हजार रुपये और बाद में 500 रुपये किसी को दे रहे हैं। बचे रुपये अपनी जेब में रखे। दूसरे वीडियो में ठेकेदार को नोटिस देने की बात कहते दिख रहे हैं।
वीडियो में कोई एक राज्य मंत्री का नाम लेता है। नवीन नगर काकादेव की पार्षद कविता सिंह के पति महेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि उनके ससुर सुनील कुमार सिंह ने पिछले साल ढाई लाख रुपये से दो जगह नालियां बनवाईं। छह महीने पहले 1.75 लाख से छठ पूजा टैंक बनवाया।
वीडियो में जेई किसी कार्य के लिए रुपये दे रहे हैं। पार्षद पति ने कार्रवाई होने पर वीडियो वायरल किया।
आरके सिंह, प्रभारी अभियंता, जोन-6, नगर निगम
घूस लेने के आरोप गलत हैं। महेंद्र विक्रम सिंह अपने ससुर के नाम से ठेकेदारी करते हैं। लापरवाही पर एक बार उनकी फर्म पर 65 हजार रुपये जुर्माना लगा, फिर फर्म ही ब्लैकलिस्ट हो गई। इसी खुन्नस में उन्होंने आउटसोर्सिंग पर रखे गए कंप्यूटर आपरेटर को भुगतान करते समय का वीडियो बना लिया। आपरेटर को तीनों जेई हर महीने पांच-पांच हजार रुपये पगार देते हैं।
अरुण शर्मा, अवर अभियंता, जोन-6, नगर निगम