फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Video counterattack of MLA on Mayor objection letter

कानपुर में विधायक और भाजपा में मलबा युद्ध: महापौर के आपत्ति पत्र पर विधायक ने वीडियो जारी कर किया पलटवार, कही ये बात

Sat, 28 Aug 2021 07:11 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 28 Aug 2021 07:11 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन के मद्देनजर  घोषित राजकीय शोक के दिन अस्पताल का काम शुरू हुआ। अपने पत्र में महापौर ने इसे निंदनीय बताया। इस पर विधायक ने जवाब दिया कि अस्पताल का काम कोई आयोजन नहीं था।

विज्ञापन
Kanpur: Video counterattack of MLA on Mayor objection letter
महापौर प्रमिला पांडे और विधायक अमिताभ वाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में धनकुट्टी के अस्पताल के मलबे को लेकर सपा विधायक अमिताभ वाजपेयी और महापौर प्रमिला पांडेय के बीच सियासी जंग छिड़ गई है। अस्पताल के मलबे को लेकर महापौर ने विधायक को आपत्ति पत्र जारी किया तो विधायक ने वीडियो के जरिये पलटवार किया है।
विज्ञापन


वीडियो में उन्होंने वर्ष 2017 लेकर अब तक के सारे कागजात दिखाए हैं। विधायक ने कहा कि भाजपाई श्रेय लेने के चक्कर में हैं। लोग इसे बारातशाला बनवाने की कोशिश में थे और मैं अस्पताल बनवा रहा हूं तो कुतर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन


धनकुट्टी अस्पताल 26 साल से बंद था। एक बार यहां के भाजपा पार्षद ने बारातशाला बनवाने का प्रस्ताव भी दिया था। बाद में आर्यनगर से सपा विधायक वाजपेयी ने सदन में मुद्दा उठाया। इसके बाद अस्पताल का काम शुरू हो गया। इसके मलबे के लिए नगर निगम ने टेंडर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक का कहना है कि जिसका टेंडर हुआ, उसने नगर निगम में पैसा जमा कर दिया और मलबा ले जा रहा है। इसमें क्यों किसी को मिर्ची लग रही है। महापौर प्रमिला पांडेय ने इस मामले में विधायक के नाम आपत्ति पत्र भी जारी किया था। शुरुआत वहीं से हुई।

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन के मद्देनजर  घोषित राजकीय शोक के दिन अस्पताल का काम शुरू हुआ। अपने पत्र में महापौर ने इसे निंदनीय बताया। इस पर विधायक ने जवाब दिया कि अस्पताल का काम कोई आयोजन नहीं था।

इसके अलावा भाजपाई कह रहे हैं कि काम सरकार करा रही है और विधायक श्रेय लेना चाहते हैं। विधायक का कहना है कि काम तो सरकार ही कराती है। यह काम भी सरकार ही करा रही है। सिर्फ श्रेय लेने के लिए बखेड़ा खड़ा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed