{"_id":"694078371b20a3cd8e08fe02","slug":"kanpur-veterans-reached-the-semifinals-after-defeating-kanpur-dehat-kanpur-news-c-362-1-ka11003-137406-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: कानपुर देहात को हारकर सेमीफाइनल में पहुंचा कानपुर वेटरंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: कानपुर देहात को हारकर सेमीफाइनल में पहुंचा कानपुर वेटरंस
विज्ञापन
कानपुर। डॉ. गौर हरि सिंहानिया यूपी टी-20 चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सोमवार को कानपुर वेटरंस ने कानपुर देहात टीम को 17 रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। गोपाल सिंह को ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
किदवईनगर के राष्ट्रीय मैदान पर खेले गए मैच में कानपुर वेटरंस ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 160 रन बनाए। इसमें गोपाल सिंह और रजनीश श्रीवास्तव ने 25-25, आशीष और अमर ने 23-23 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में राम सिंह ने चार, मनिंदर ने दो तथा सतीश दुरई ने एक विकेट लिया।
वहीं कानपुर देहात वेटरंस की टीम 19.1 ओवर में 143 रनों पर सिमट गई। टीम से मनिंदर ने 29, सौरभ ने 21 और सैफ ने 22 रन बनाए। कानपुर वेटरंस की ओर से गोपाल सिंह और मुश्ताक ने तीन-तीन विकेट, हसीन ने दो विकेट लेकर टीम को सेमीफाइनल का टिकट दिलाया। मौके पर केसीए अध्यक्ष एसएन सिंह, अजय गुप्ता, विवेक, अंजनी तिवारी, जफर आलम, प्रदीप सलवान, मनीष मालवीय और आशू मौजूद रहे।