{"_id":"6a970e1d76d147d52e0e9c06","slug":"kanpur-vacl-co-director-arrested-in-52-lakh-fraud-case-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: 52 लाख की धोखाधड़ी में वीएसीएल का सह निदेशक गिरफ्तार, कंपनी पर डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: 52 लाख की धोखाधड़ी में वीएसीएल का सह निदेशक गिरफ्तार, कंपनी पर डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज
Tue, 01 Sep 2026 11:11 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में जालसाज सह निदेशक इंद्रेश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कल्याणपुर पुलिस ने निवेश और जमीन देने का झांसा देकर ठगी करने वाले वीएसीएल इंडिया रियल एस्टेट लिमिटेड के सह निदेशक इंद्रेश सिंह चौहान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित था। इससे पहले इसके भाई को पुलिस जेल भेज चुकी है। कंपनी पर डेढ़ दर्जन से अधिक धोखाधड़ी के मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
आजमगढ़ निवासी अतुल तिवारी के मुताबिक, कंपनी के एजेंट और शाखा प्रबंधक ने उनकी मां और बड़ी मां को पांच साल में निवेश की रकम दोगुनी होने के साथ ही जमीन देने का भरोसा दिया था। परिवार के लोगों ने करीब 52 लाख रुपये कंपनी में निवेश किए थे। निवेश की अवधि पूरी होने के बाद जब रुपये लेने के लिए कंपनी की बिंद्रा बाजार स्थित शाखा पहुंचे तो वहां ताला लटका मिला। कानपुर स्थित कंपनी के मुख्य कार्यालय में संपर्क किया।
विज्ञापन
आरोप है कि वहां कंपनी के निदेशक ब्रजेंद्र सिंह चौहान, इंद्रेश सिंह चौहान, किशनवीर सिंह चौहान ने रुपये वापस करने से इंकार कर दिया था। कोर्ट के आदेश पर कल्याणपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी इंद्रेश पर 15 हजार का इनाम घोषित किया गया। पुलिस ने मंगलवार को उसे आवास-विकास सेक्टर आठ से गिरफ्तार कर लिया। कल्याणपुर थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में फरार चल रहे कंपनी के अन्य निदेशक किशन वीर की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन