फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur UP team to play under Aryans captaincy 16 member squad including Rinku Singh announced

कानपुर: आर्यन की कप्तानी में उतरेगी यूपी टीम, रिंकू सिंह समेत 16 सदस्यीय टीम घोषित, 11 अक्टूबर से होगा आगाज

Wed, 07 Oct 2026 02:36 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 07 Oct 2026 02:36 PM IST
सार

Kanpur News: रणजी ट्रॉफी के आगामी सत्र के लिए यूपीसीए ने 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कमान आर्यन जुयाल को सौंपी गई है, जबकि टीम में स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह, यश दयाल, प्रियम गर्ग और कार्तिक त्यागी जैसे प्रमुख खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।

विज्ञापन
Kanpur UP team to play under Aryans captaincy 16 member squad including Rinku Singh announced
आर्यन जुरैल - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में रणजी ट्रॉफी का खिताब जीतने के दो दशक पुराने इंतजार को खत्म करने के इरादे से उत्तर प्रदेश की टीम इस सत्र में आर्यन जुयाल की कप्तानी में मैदान पर उतरेगी। यूपीसीए ने बुधवार को 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया। टीम में भारतीय क्रिकेट के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह के साथ करन शर्मा, प्रशांतवीर, जीशान अंसारी, यश दयाल और कार्तिक त्यागी जैसे अनुभवी और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को जगह दी गई है।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश 11 अक्टूबर से राजगीर में बिहार के खिलाफ मुकाबले से अपने अभियान की शुरुआत करेगा। ग्रीन पार्क में करीब एक सप्ताह चले अभ्यास शिविर के बाद टीम को अंतिम रूप दिया गया। ज्ञानेंद्र पांडेय और राहुल सप्रू के मार्गदर्शन में टीम इस बार मजबूत प्रदर्शन के लिए तैयार है। लीग चरण में उत्तर प्रदेश सात मुकाबले खेलेगा, जिनमें तीन मैच ग्रीन पार्क स्टेडियम में होंगे।

विज्ञापन
Trending Videos

ये है मैचों का शेड्यूल
पहले चरण में 18 से 21 अक्टूबर तक ग्रीन पार्क में गोवा से मुकाबला होगा। इसके बाद 26 से 29 अक्टूबर तक पुडुचेरी में मैच खेला जाएगा। दो से पांच नवंबर तक ग्रीन पार्क में बड़ौदा के खिलाफ मुकाबले के साथ पहले चरण का समापन होगा। दूसरे चरण में 17 से 21 जनवरी तक इंदौर में मध्य प्रदेश, 24 से 27 जनवरी तक ग्रीन पार्क में जम्मू-कश्मीर और एक से चार फरवरी तक नागपुर में विदर्भ के खिलाफ मैच होगा।

विज्ञापन

यूपी रणजी टीम: आर्यन जुयाल (कप्तान एवं विकेटकीपर), रिंकू सिंह, अभिषेक गोस्वामी, आराध्य यादव, करन शर्मा, माधव कौशिक, आदित्य शर्मा, सिद्धार्थ यादव, प्रशांतवीर, कार्तिक यादव, जीशान अंसारी, वंश चौधरी, यश दयाल, प्रियम गर्ग, अभिनंदन सिंह और कार्तिक त्यागी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed