फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Unseasonal Rains Heighten Farmers Concerns Harvested Mustard Lying in Fields Gets Soaked

Kanpur: बेमौसम बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता, खेत में कटी पड़ी सरसों भीगी, गेहूं-चना की फसलों के गिरने का भय

Fri, 20 Mar 2026 05:48 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 20 Mar 2026 05:48 PM IST
सार

Kanpur News: घाटमपुर में शुक्रवार को हुई बेमौसम बारिश और तेज हवाओं ने सरसों और गेहूं की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। खेतों में कटी पड़ी सरसों के भीगने से उसकी गुणवत्ता और बाजार भाव प्रभावित होने का डर किसानों को सता रहा है।  

विज्ञापन
Kanpur Unseasonal Rains Heighten Farmers Concerns Harvested Mustard Lying in Fields Gets Soaked
बेमौसम बारिश से भीगी फसल - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के घाटमपुर में अचनाक मौसम मिजाज ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। शुक्रवार सुबह आसमान में घने बादल छाने के बाद तेज हवा के साथ कभी रिमझिम तो कभी तेज बारिश होती रही। इससे खेतों में तैयार खड़ी और कटी फसलों पर संकट मंडराने लगा। सबसे ज्यादा कटी पड़ी सरसों की फसल को लेकर है। क्षेत्र के किसानों ने बताया कि इस समय सरसों की कटाई का काम तेजी से चल रहा है।

विज्ञापन

कई जगह फसल खेतों में कटी पड़ी है। ऐसे में बारिश होने से भीगने की आशंका बढ़ गई है, जिससे दाने काले पड़ सकते हैं और गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है। इसके चलते बाजार में उचित दाम मिलने में भी दिक्कत हो सकती है। वहीं गेंहू की फसल भी पकने को आ गई है। बारिश और तेज हवा के कारण फसल गिरने का खतरा बढ़ गया है।

विज्ञापन





मेहनत व लागत में फिर जाएगा पानी
किसानों का कहना है कि यदि यह बारिश और तेज बढ़ गई, तो किसानों का काफी नुकसान होगा। साथ ही, कई किसानों ने चिंता जताते हुए कहा कि यदि मौसम इसी तरह बना रहा, तो बड़ी क्षति होगी साथ ही पूरे साल की मेहनत व लागत में पानी फिर जाएगा। वहीं दूसरी ओर बढ़ रही गर्मी में बारिश ने लगाम लगा दी। पूरे दिन रिमझिम बारिश से मौसम खुशनुमा बना रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed