फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Unmarried pregnant girl strangled to death, suspected of honor killing

कानपुर: अविवाहित गर्भवती युवती की गला दबाकर हत्या, ऑनर किलिंग का शक, घटना के बाद से पिता और भाई फरार

Thu, 06 Jan 2022 03:30 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 06 Jan 2022 03:30 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Unmarried pregnant girl strangled to death, suspected of honor killing
सांकेतिक तस्वीर
चौबेपुर के एक गांव में मंगलवार रात गर्भवती अविवाहित युवती (20) की गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना को खुदकुशी दिखाने के लिए शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया गया। बुधवार को जब शव का पोस्टमार्टम हुआ तब हत्या की पुष्टि हुई। पुलिस की शुरुआती जांच में ऑनर किलिंग के साक्ष्य मिले हैं। घटना के बाद से पिता और भाई फरार हैं। 
विज्ञापन


युवती के परिजनों ने बुधवार सुबह पुलिस को सूचना दी कि उनकी बेटी ने फांसी लगाकर उखुदकुशी कर ली है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। देर शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि युवती करीब आठ महीने की गर्भवती थी। उसकी हाथों से गला दबाकर हत्या की गई है। हत्या करने के बाद उसको फंदे पर लटकाया गया था। जिससे घटना हत्या के बजाय आत्महत्या लगे।
विज्ञापन


पुलिस को जमीन पर मिला था शव
चौबेपुर इंस्पेक्टर केएम राय ने बताया कि पुलिस जब मौके पर पहुंची थी तो युवती का शव जमीन पर पड़ा था। फांसी का फंदा लटक रहा था। परिजनों ने बताया था कि मंगलवार देर रात बेटी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। मगर अब जब पीएम रिपोर्ट से हत्या की पुष्टि हुई है तो पुलिस अब मामले में एफआईआर दर्ज करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनर किलिंग का शक, कई साक्ष्य मिले
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक युवती का गला
हाथों से दबाया गया था। अंगुलियों के निशान भी मिले हैं। पुलिस अफसरों का कहना है कि चूंकि युवती गर्भ से थी। वह शादीशुदा नहीं थी। वहीं हत्या को आत्महत्या दर्शाने का प्रयास किया जाना ऑनर किलिंग की तरफ इशारा कर रहा है। कई अहम साक्ष्य मिले हैं। जिसके आधार पर तहकीकात की जा रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले में कार्रवाई की जाएगी। जो भी संदिग्ध हैं, उनसे पूछताछ की जा रही है। जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा।
अजीत सिन्हा, एसपी आउटर 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed