फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur university taken some big decisions

कानपुर यूनिवर्सिटी ने लिए ये बड़े फैसले, हाेंगे कई प्रभावित

Sun, 02 Oct 2016 12:22 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 02 Oct 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
kanpur university taken some big decisions
कानपुर यूनिवर्सिटी

विज्ञापन
शैक्षिक और शोध की गुणवत्ता में सुधार लाने के उद्देश्य से कानपुर यूनिवर्सिटी ने शुक्रवार को नए कॉलेज खोलने और सीट बढ़ाने पर रोक लगा दी है। यह व्यवस्था सत्र 2017-18 तक लागू रहेगी। यूनिवर्सिटी की एक्जीक्यूटिव काउंसिल की महत्वपूर्ण मीटिंग शुक्रवार को एकेडमिक भवन सभागार में हुई। कुलपति प्रो. जेवी वैशंपायन की अध्यक्षता वाली काउंसिल ने नए शैक्षिक सत्र (2017-18) के नान आब्जेक्शन सर्टिफिकेट (एनओसी) जारी करने पर रोक लगा दी। अब संबद्धता से संबंधित एनओसी के आवेदन फार्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे। यह फार्म 31 दिसंबर 2016 तक जमा किए जाने थे। सीट बढ़ोतरी पर भी रोक लगाई गई है। रजिस्ट्रार सैय्यद वकार हुसैन ने बताया कि जिन कॉलेजों के एनओसी फार्म 31 दिसंबर 2015 तक जमा हुए हैं, उनको को एक और मौका दिया जाएगा। नए आवेदन अस्वीकार होंगे। 
 

इन छात्राें की 50 फीसदी फीस हाेगी माफ

kanpur university taken some big decisions
कानपुर यूनिवर्सिटी
 यूनिवर्सिटी एडमिनिस्ट्रेशन ने गरीब स्टूडेंटों की आर्थिक सहायता के लिए पहली बार फंड (पुअर स्टूडेंट) बनाया है। तय किया है कि गरीब मेधावियों की अधिकतम 50 फीसदी फीस माफ की जाएगी। इसके नियम, मानक भी तय कर दिए गए हैं। इसका ब्योरा जल्द ही वेबसाइट kanpuruniversity.org पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसके अलावा पहली बार रिसर्च फंड बनाया है। साथ ही कहा है कि रेग्युलर, संविदा और अनुबंधित शिक्षकों को 50 हजार से लेकर 10 लाख रुपये तक का रिसर्च प्रोजेक्ट दिया जा सकता है। ऐसा रिसर्च को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

11 जिले अाैर 11 लाख स्टूडेंट

kanpur university taken some big decisions
कानपुर यूनिवर्सिटी
यूनिवर्सिटी का दायरा यूपी के 11 जिलों तक फैला है। कानपुर नगर, कानपुर देहात, इटावा, औरैया, कन्नौज, फर्रुखाबाद, हरदोई, उन्नाव, लखीमपुर खीरी, रायबरेली और सीतापुर में करीब 1000 डिग्री कॉलेज हैं, जिनमें लगभग 11 लाख स्टूडेंट पढ़ते हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed