फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur university student commited suicide

शोहदों और पुलिस से त्रस्त छात्रा ने चुनी मौत, न्याय दिलाने के लिए CSJMU में आंदोलन शुरू

Tue, 03 Apr 2018 12:19 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 03 Apr 2018 12:19 PM IST
सार

-डॉक्टर पिता ने चौकी प्रभारी व विभागाध्यक्ष पर लगाए आरोप
-चौकी प्रभारी ने जेल भेजने की धमकी दे सादे कागज पर साइन कराए
-एसएसपी ने मामले की जांच एसपी पश्चिम को सौंपी 
 

विज्ञापन
kanpur university student commited suicide
छात्रा का फाइल फोटो और रोते बिलखते परिजन

विस्तार

छेड़छाड़ और पुलिस की करतूत से त्रस्त कानपुर की यूनिवर्सिटी की छात्रा ने खुद को मौत के हवाले कर दिया। छात्रा के पिता डॉ. दिनेश शर्मा का आरोप है कि चौकी प्रभारी ने दोनों आरोपी छात्रों पर कार्रवाई करने के बजाय उन्हें और बेटी को जेल भेजने की धमकी देकर समझौता करने का दबाव बनाया। साथ ही दोनों से सादे कागज पर हस्ताक्षर भी कराए थे। इस घटना के बाद साथी छात्रों ने उसे न्याय दिलाने के लिए कानपुर यूनिवर्सिटी में आंदोलन शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन

 

कानपुर के आदर्श नगर, रावतपुर निवासी डॉ. दिनेश शर्मा की क्लीनिक काकादेव में है। डॉ. दिनेश की बड़ी बेटी डॉ. सोनम शर्मा बीडीएस करने के बाद लखनऊ के एक अस्पताल में नौकरी कर रही है। छोटी बेटी ऐश्वर्या (24) सीएसजेएमयू (कानपुर यूनिवर्सिटी) में बीसीए (बैचलर ऑफ कंप्यूटर अप्लीकेशन) द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। डॉ. दिनेश का आरोप है कि ऐश्वर्या के क्लास में पढ़ने वाला अनिकेत दीक्षित, बीसीए तृतीय वर्ष का छात्र अनिकेत पांडेय दोस्ती करने के लिए उसे परेशान करते थे। इसका विरोध करने बेटी के साथ छेड़छाड़, गाली गलौज व अश्लील कमेंट करते थे। बेटी को अगवा करने की धमकी भी देते थे। 31 जनवरी 2018 को ऐश्वर्या ने विश्वविद्यालय के निदेशक को पूरे मामले की लिखित जानकारी दी। इस पर निदेशक ने ऐश्वर्या और अनिकेत का सेक्शन बदलने का निर्देश दिया था। इसकी जानकारी एचओडी ममता तिवारी को हुई, तो उन्होंनेे आरोपियों का साथ देते हुए ऐश्वर्या पर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया। कहा कि लड़कों के साथ तुम्हें भी सस्पेंड कर दिया जाएगा। इस धमकी से सहमी ऐश्वर्या ने पूरी बात घर लौट कर मां गीता को बताई। इसके बाद उन्होंने छह फरवरी को कल्याणपुर थाने में दोनों छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसकी विवेचना विश्वविद्यालय चौकी प्रभारी अजय कुमार मिश्रा को सौंपी गई थी।

विज्ञापन


 

पुलिसवाले बोले- तुम दोनों मुकदमेबाजी में न फंसो

kanpur university student commited suicide
पोस्टमार्टम हाउस पहुंचीं विधायक नीलिमा कटियार
रविवार को चौकी प्रभारी ने बयान के लिए ऐश्वर्या को पुलिस चौकी बुलाया। डॉ. दिनेश के मुताबिक वह बेटी को लेकर चौकी पहुंचे। वहां चौकी प्रभारी ने बेटी और उनसे कहा कि अगर वो दोनों जेल जाएंगे तो तुम लोग भी जेल जाओगे। इसलिए मुकदमे बाजी में न फंसो। डॉ. दिनेश के मुताबिक चौकी प्रभारी ने उनके साथ दुर्व्यवहार भी किया। इसके बाद ऐश्वर्या और उनसे जबरदस्ती सादे कागजों पर हस्ताक्षर करवा लिए और कहा कि जाओ अब हम सब देख लेंगे। डॉक्टर का आरोप है कि ऐश्वर्या शोहदों और चौकी प्रभारी से त्रस्त और दुखी थी। सोमवार सुबह मौका पाकर ऐेश्वर्या ने कमरे में दुपट्टे के सहारे छत पर लगे कुंडे से फांसी लगा ली। सीओ कल्याणपुर राजेश पांडेय, इंस्पेक्टर समीर सिंह ने फोरेंसिक टीम के साथ मौकेपर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजनों से पूछताछ की। थानाप्रभारी के मुताबिक डॉ. दिनेेश की तहरीर के आधार पर अनिकेत दीक्षित, अनिकेत पांडेय समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
 

बाइक छोड़कर भागे चौकी प्र्रभारी 

kanpur university student commited suicide
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़े मृतक छात्रा के परिजन
ऐश्वर्या के खुदकुशी करने की सूचना पाकर विश्वविद्यालय चौकी प्रभारी मौके पर पहुंच गए। उन्हें देखते ही ऐश्वर्या के परिजन और आसपास के लोग भड़क गए। बोले, इसी दरोगा की वजह से ऐश्वर्या ने खुदकुशी की है, इसे पकड़ो। भीड़ का गुस्सा देख चौकी प्रभारी बाइक छोड़कर भाग निकले। बाद में एक सिपाही ने उनकी बाइक थाने पहुंचाई।
रिकार्डिंग मांगने पर मुकर गए चौकी प्रभारी
चौकी प्रभारी ने अफसरों को बताया कि ऐश्वर्या और उसके पिता ने आरोपियों पर कार्रवाई न चाहने की बात कही थी। दोनों के बयानों की उन्होंने मोबाइल से रिकार्डिंग भी की थी। अफसरों ने जब रिकार्डिंग मांगी तो चौकी प्रभारी उपलब्ध नहीं करा पाए। बोले कि रिकार्डिंग तो डीलिट कर दी है।  
एसएसपी का बयान
एसएसपी अखिलेश कुमारने कहा कि छात्रा के खुदकुशी करने के मामले में जांच एसपी पश्चिम डॉ. गौरव ग्रोवर को सौंपी है। रात तक रिपोर्ट आने के बाद आरोपी चौकी प्रभारी व अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आरोपी छात्रों के भाइयों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed