फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur University's Cultural Festival Fine Arts won the Aagaz Championship

कानपुर यूनिवर्सिटी के कल्चरल फेस्ट में फाइन आर्ट्स के छात्रों का ‘आगाज’ चैंपियनशिप पर कब्जा

Wed, 24 Oct 2018 10:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 24 Oct 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
Kanpur University's Cultural Festival Fine Arts won the Aagaz Championship
आखिरी दिन नृत्य और नाट्य प्रदर्शन से सजा मंच
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू), कानपुर में चल रहे दो दिवसीय कल्चरल फेस्टिवल ‘आगाज’ का बुधवार को शानदार तरीके से समापन हुआ। विविध प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके फाइन आर्ट्स विभाग के छात्रों ने ओवर आल चैंपियनशिप पर अपना कब्जा जमाया। रजिस्ट्रार डॉ. विनोद कुमार सिंह ने विभाग के अध्यक्ष डॉ. बृजेश कटियार और उनकी टीम को ट्राफी देकर पुरस्कृत किया। इसके पहले विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता ने सभी विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी।
विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि 18 से 20 नवंबर के बीच यूथ फेस्टिवल होना है। इसके लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दें। रजिस्ट्रार डॉ. विनोद कुमार सिंह ने अलग-अलग प्रतियोगिता के विजेताओं, उपविजेता और तीसरे स्थान पर आए प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम के अंत में सभी जज और आगाज के सह-समन्वयकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कल्चरल कोआर्डिनेटर डॉ. सिधांशु राय ने कहा कि सभी संस्थानों के छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकों का पूरा सहयोग रहा है।

विज्ञापन

 

शिवांगी ने 'काले नैनो वाले' गाने पर नृत्य कर लोगों का दिल जीता

Kanpur University's Cultural Festival Fine Arts won the Aagaz Championship
सौम्या गुप्ता जज के रूप में मौजूद थीं

अगले वर्ष इसे और अच्छा रूप दिया जाएगा। ग्रुप डांस प्रतियोगिता में सौम्या गुप्ता जज के रूप में मौजूद थीं।  वहीं प्रो. संजय श्रीवास्तव, प्रो. संजय स्वर्णकार, डॉ. रागिनी स्वर्णकार, डॉ. नीरज सिंह, डॉ. विवेक सचान, डॉ. अर्पणा कटियार, डॉ. वारसी सिंह, डॉ. अनीता अवस्थी, डॉ. संदीप सिंह आदि मौजूद रहे।

पुरस्कार वितरण समारोह से पहले सभी प्रतियोगिताओं के फाइनल राउंड हुए। लाइब्रेरी साइंस की छात्रा शिवांगी द्विवेदी ने काले नैनो वाले ने ऐसा जादू डाला.... के गाने पर नृत्य कर लोगों का दिल जीत लिया। शिवांगी को प्रथम पुरस्कार मिला। समूह डांस में आईबीएम के छात्रों ने देशभक्ति गाने पर धमाकेदार डांस की प्रस्तुती दी। छात्र-छात्राओं का उत्साह देख विवि के रजिस्ट्रार डॉ. विनोद कुमार सिंह भी खुद को रोक नहीं पाए और मंच से पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा... गाना गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed