फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Unique identification marking mandatory for medicines experts said  provision of fine on violation

Kanpur: दवा के लिए यूनिक आइडेंटिफिकेशन मार्किंग अनिवार्य, विशेषज्ञ बोले- उल्लंघन पर जुर्माना का प्रावधान

Wed, 23 Apr 2025 10:44 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 23 Apr 2025 10:44 AM IST
सार

Kanpur News: आयकर और जीएसटी विषय पर सेमिनार में विशेषज्ञों ने कहा कि संशोधित रिटर्न दाखिल करने की समय सीमा 24 महीने से बढ़ाकर 48 महीने कर दी गई है। धारा 206 एबी-206 सीसीए को समाप्त कर दिया गया है। एक अप्रैल 2025 से रिटर्न जांच की आवश्यकता नहीं होगी।

विज्ञापन
Kanpur Unique identification marking mandatory for medicines experts said  provision of fine on violation
आयकर और जीएसटी विषय पर सेमिनार - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में केसीएएस सीपीई स्टडी सर्किल ऑफ कानपुर की ओर से सिविल लाइंस स्थित रेस्टोरेंट में आयकर और जीएसटी विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि ट्रैक एंड ट्रेस मैकेनिज्म (धारा 122बी) के तहत दवा, शराब जैसी विशिष्ट वस्तुओं के लिए यूनिक आइडेंटिफिकेशन मार्किंग अनिवार्य की गई है।

विज्ञापन

उल्लंघन पर जुर्माना का प्रावधान किया गया है। एक अप्रैल 2025 से एक ही पैन के तहत एकाधिक जीएसटीएन वाले कारोबारियों के लिए इनपुट सर्विस डिस्ट्रीब्यूटर (आईएसडी) अनिवार्य कर दी गई है। संयोजक सीए प्रशांत रस्तोगी ने बताया कि आयकर जीएसटी के नियमों में कई बदलाव किए गए हैं। सीए गोविंद माहेश्वरी ने बताया कि यदि भुगतान 20 हजार रुपये से अधिक है तो, फर्म द्वारा साझेदार को वेतन, पारिश्रमिक, आयोग, बोनस या ब्याज पर 10 प्रतिशत टीडीएस जमा करना होगा।

विज्ञापन

रिटर्न जांच की आवश्यकता नहीं होगी
संशोधित रिटर्न दाखिल करने की समय सीमा 24 महीने से बढ़ाकर 48 महीने कर दी गई है। धारा 206 एबी-206 सीसीए को समाप्त कर दिया गया है। एक अप्रैल 2025 से रिटर्न जांच की आवश्यकता नहीं होगी। सीए छवि जैन ने बताया कि सेज में स्टोर माल की आपूर्ति को न तो माल और न ही सेवा माना जाएगा, जब तक कि निर्यात या डीटीए के लिए क्लियर न हो।

विज्ञापन

अपील के लिए 10 प्रतिशत पेनाल्टी जमा करनी होगी
अपील में प्री-डिपॉजिट केवल पेनाल्टी वाले मामलों में अपील के लिए 10 प्रतिशत पेनाल्टी जमा करनी होगी। पहले 25 प्रतिशत जमा करना होता था। वाउचर पर जीएसटी खत्म कर दिया गया है। इस मौके पर उप-संयोजक सीए नितिन सिंह, सीए पीयूष अग्रवाल, दीप कुमार मिश्रा, राजीव गुप्ता , अंकुर गोयल, शरद श्रीवास्तव, विष्णु माहेश्वरी, गुरमीत सिंह, अनिल साहू, शाजिया, नेहा अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed