{"_id":"69c3a4790ec2fd142f01d3c6","slug":"kanpur-unidentified-body-found-in-kargil-park-lake-morning-walkers-left-shocked-as-police-launch-investigation-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: कारगिल पार्क की झील में मिला अज्ञात शव, मॉर्निंग वॉकर्स के उड़े होश, जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: कारगिल पार्क की झील में मिला अज्ञात शव, मॉर्निंग वॉकर्स के उड़े होश, जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस
Wed, 25 Mar 2026 02:32 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Wed, 25 Mar 2026 02:32 PM IST
सार
Kanpur News: स्वरूप नगर स्थित कारगिल पार्क की झील में बुधवार सुबह एक अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। इसके बाद जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में स्वरूप नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कारगिल पार्क की झील में बुधवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। रोज की तरह सुबह सैर के लिए आए स्थानीय लोगों की नजर झील के पानी में उतराते शव पर पड़ी, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना मिलते ही स्वरूप नगर थाना प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गोताखोरों और स्थानीय मदद से शव को झील से बाहर निकाला। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन