Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Undertrial prisoner jailed for involvement in a Flesh Trade dies

Kanpur: देह व्यापार में जेल गए विचाराधीन बंदी की मौत, हालत बिगड़ने पर पुलिस ने उर्सला ने कराया था भर्ती

Mon, 22 Jun 2026 10:45 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 22 Jun 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Undertrial prisoner jailed for involvement in a Flesh Trade dies
देह व्यापार में पकड़े गए थे यह आरोपी - फोटो : अमर उजाला

जिला कारागार में निरुद्ध एक विचाराधीन बंदी की रविवार शाम उपचार के दौरान उर्सला में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार वह अनैतिक देह व्यापार में गिरफ्तार कर एक माह पहले जेल भेजे गए थे। हनुमंत विहार के खाड़ेपुर कर्रही निवासी अंबिका सिंह (52) गुड्डू राठौर के मकान में किराए पर रहते थे।

विज्ञापन


कोतवाली इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद पांडेय ने बताया कि अंबिका सिंह अनैतिक देह व्यापार अधिनियम की धारा 3/4/5 और आईटी एक्ट की धारा 66-ई के तहत दर्ज मुकदमा में रावतपुर थाने से गिरफ्तार किया गया था। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर उसे 16 मई 2026 को न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेजा गया था।

विज्ञापन
Trending Videos

उन्होंने बताया कि बंदी को पान मसाला और शराब सेवन की लत थी। 17 जून को उसने पेट दर्द और असामान्य व्यवहार की शिकायत की, जिसके बाद उसे कारागार चिकित्सालय में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। रविवार 21 जून की शाम उसकी हालत अचानक बिगड़ गई।
विज्ञापन

सांस लेने में तकलीफ और दस्त की शिकायत होने पर तत्काल हालत गंभीर देखते हुए एंबुलेंस से जेल गार्ड की निगरानी में उर्सला भेजा गया। अस्पताल में डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा था, लेकिन शाम करीब 6:35 बजे उसकी मौत हो गई। उनके परिवार में बेटा करन और यश है। कोतवाली इंस्पेक्टर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed