फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Uncle brutally beaten with rod for opposing molestation

Kanpur: छेड़छाड़ का विरोध करने पर चाचा को बेरहमी से पीटकर रॉड से किया लहूलुहान

Tue, 09 Sep 2025 11:54 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 09 Sep 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Uncle brutally beaten with rod for opposing molestation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

चकेरी थानाक्षेत्र में भतीजी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपियों ने चाचा की बेरहमी से पिटाई कर दी। इसके बाद सिर पर डंडों और रॉड से वार कर लहूलुहान कर दिया। श्याम नगर निवासी युवक के अनुसार एक हफ्ता पहले उनकी भतीजी के साथ क्षेत्र में रहने वाले युवक ने छेड़खानी की थी। पीड़िता के चाचा ने जब युवक के घर उलाहना देने पहुंचे तो उसके घर वालों ने साथियों के साथ मिलकर बेरहमी से पिटाई कर दी।

विज्ञापन


किसी तरह लोगों ने बीचबचाव कर दोनों पक्षों को शांत करा दिया। इधर, मंगलवार देर शाम पीड़िता के चाचा दूध देने जा रहे थे, तभी रास्ते में आरोपियों ने रोक लिया। गालीगलौज कर लात घूंसो, डंडों और रॉड से पिटाई कर दी। जिससे उनका सिर फट गया। कार्यवाहक थाना प्रभारी कुलदीप सिंह सेंगर ने बताया कि शिकायत मिली है, मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed