फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Uncle and nephew drowned while fishing in the canal police sent the bodies for postmortem

Kanpur: नहर में मछली पकड़ते समय चाचा-भतीजे डूबे…मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजे शव, परिजन बेहाल

Sun, 29 Jun 2025 12:02 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 29 Jun 2025 12:02 PM IST
सार

Kanpur News: बिधून में नहर में मछली पकड़ते समय चाचा-भतीजे की डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
Kanpur Uncle and nephew drowned while fishing in the canal police sent the bodies for postmortem
रमेश उर्फ पाजे और बबलू (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के बिधनू में शनिवार देरशाम पनकी नहर में लोहे के शटर पुल के पास मछली पकड़ने गए चाचा-भतीजे की डूबकर मौत हो गई। देर रात तक घर वापस न आने पर रविवार सुबह खोजबीन के दौरान परिजनों को कपड़े और जाल नहर किनारे पड़े मिले। अनहोनी की आशंका पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन

ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने दो घंटे की मशक्कत के बाद दोनों शवों को नहर से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार, खेरसा गांव निवासी रमेश पासवान उर्फ पाजे (55) अपने भतीजे बबलू (35) के साथ शनिवार देरशाम पनकी नहर में लोहे के शटर पुल के पास मछली पकड़ने गए थे।

विज्ञापन

Kanpur Uncle and nephew drowned while fishing in the canal police sent the bodies for postmortem
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण - फोटो : amar ujala

फिसलन और तेज बहाव के चलते डूबे
मछली पकड़ने के लिए जाल लगाते समय बबलू का पैर फिसलने से वह जाल में फंसकर डूबने लगा। भतीजे को बचाने के लिए चाचा रमेश भी नहर में कूद गए। फिसलन और तेज बहाव के चलते दोनों पानी में डूब गए। शनिवार पूरी रात घर वापस न आने पर रविवार सुबह परिजनों ने नहर किनारे खोजबीन शुरू की।

Kanpur Uncle and nephew drowned while fishing in the canal police sent the bodies for postmortem
रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala

जाल में फंसा मिला बबलू का शव
लोहे के शटर पुल के पास कपड़े,जाल और अन्य सामान पड़ा देख अनहोनी की आशंका पर पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से नहर में तलाश शुरू की। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुल के नजदीक भतीजे बबलू का शव जाल में फंसा हुआ मिला।

विज्ञापन

Kanpur Uncle and nephew drowned while fishing in the canal police sent the bodies for postmortem
रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala

सफाई न होने से किनारों पर जमा हो गई है काई
वहीं, चाचा रमेश का शव करीब तीन सौ मीटर दूर मिला। ग्रामीणों ने नहर विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि कई वर्षों से नहर की सफाई न होने से किनारों पर काई (सिल्ट) जमा हो गई है। इसके चलते पैर फिसने से हादसा हुआ है। हादसे के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।

Kanpur Uncle and nephew drowned while fishing in the canal police sent the bodies for postmortem
रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रमेश की पत्नी रमाकांती और बेटे चेतन, बेटन और श्याम का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बबलू की तीन बेटियां अंजली, पायल, शुभी और बेटे अनुराग, सुमित बेसुध हो गए। पत्नी उर्मिला शव से लिपट कर रोये जा रही थी। बिधनू इंस्पेक्टर जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों शवों को नहर से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed