{"_id":"6ac6602b2af58b2c5002c70d","slug":"kanpur-udghosh-at-iit-begins-on-the-9th-60-teams-to-compete-across-20-sports-events-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: आईआईटी में उद्घोष नौ से, 20 तरह की खेल प्रतियोगिताओं में 60 टीमें करेंगी प्रतिभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: आईआईटी में उद्घोष नौ से, 20 तरह की खेल प्रतियोगिताओं में 60 टीमें करेंगी प्रतिभाग
Wed, 07 Oct 2026 08:56 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 07 Oct 2026 08:56 PM IST
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस
- फोटो : अमर उजाला
आईआईटी कानपुर के वार्षिक खेल महोत्सव उद्घोष का शुभारंभ नौ अक्तूबर से होगा। तीन दिन चलने वाले इस खेल महोत्सव को अर्काना एसेंशन थीम पर आयोजित किया जाएगा जो खिलाड़ी की चुनौती पूर्ण शुरुआत से विजेता बनने की यात्रा को दर्शाती है। उद्घोष के 22वें संस्करण में 60 टीमों के साथ 2000 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। अधिकतर टीमें यूपी और दिल्ली से हैं। प्रतियोगिता के मुख्य आकर्षण एक्वेटिक्स (वाटर स्पोर्ट्स) प्रतियोगिता के साथ करीब 20 खेल प्रतियोगिताएं होंगी।
यह जानकारी उद्घोष टीम के सदस्य कुश माहेश्वरी, मुस्कान अमलान चंदन दास और ओम सिंह ने दी। बताया कि प्रतियोगिता में मुख्य रूप से अल्टीमेट फ्रिस्बी, वॉलीबाल, पावरलिफ्टिंग, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबाॅल, शतरंज, क्रिकेट, फुटबाॅल, हॉकी, कबड्डी, खो-खो, लॉन टेनिस, स्क्वैश, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो, वेटलिफ्टिंग और मिस्टर उद्घोष सहित कई ई-स्पोर्ट्स भी शामिल हैं। संस्थान के ओपन एयर थिएटर में फ्रीस्टाइल फुटबाल शोकेस आयोजित किया जाएगा।