{"_id":"6a590f8e529ab895b208e62a","slug":"kanpur-two-youths-end-lives-one-by-placing-neck-on-railway-tracks-another-by-hanging-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: गर्दन रेलवे पटरी पर रखकर और फंदा लगाकर दो युवकों ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: गर्दन रेलवे पटरी पर रखकर और फंदा लगाकर दो युवकों ने दी जान
Thu, 16 Jul 2026 10:36 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 16 Jul 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
लालकुर्ती छावनी निवासी अमरजीत (27) साफ-सफाई का काम करता था। परिवार में मां मंजू, बड़ा भाई अमित, बंटी हैं। चचेरे भाई संतोष ने बताया कि बुधवार को अमरजीत ने लखनऊ फाटक क्रॉसिंग के पास रेलवे पटरी पर गर्दन रखकर ट्रेन से कटकर जान दे दी। जीआरपी ने जांच की। परिजन शराब के नशे में झगड़े की बात कह रहे हैं। इसी प्रकार रायपुरवा थाना क्षेत्र में देवीदीन का हाता निवासी विनीत कुमार (37) ने नायलॉन की रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। उनके भाई सुमित खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं कर सके। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन