फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Two youths beaten with sticks after argument at cremation ground

Kanpur: श्मशान घाट पर बहस के बाद दो युवकों को लाठी-डंडे से पीटा, वीडियो वायरल

Sun, 06 Jul 2025 11:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 06 Jul 2025 11:42 PM IST
सार

Kanpur News: श्मशान घाट पर बहस के बाद दो युवकों में मारपीट हो गई। शिवराजपुर के खेरेश्वर सरैया गंगातट पर राजनीतिक चर्चा के दौरान झगड़ा हुआ।

विज्ञापन
Kanpur: Two youths beaten with sticks after argument at cremation ground
दो युवकों में हुई मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खेरेश्वर स्थित सरैया गंगातट श्मशान घाट पर रविवार को अंतिम संस्कार में आए कुछ लोगों में राजनीतिक चर्चा के दौरान बहस होने लगी। बात बढ़ने पर अंतिम संस्कार में आए दो युवकों को घेरकर लाठी-डंडे से पीटा। इसका बाद धमकी देते हुए भाग गए। सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो भी वायरल हो रहा। हालांकि अमर उजाला इसकी पुष्टि नहीं करता है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। अभी किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


शिवराजपुर निवासी जगदीश नारायण के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए दो व्यक्ति गंगातट पर स्थित एक दुकान पर चाय पी रहे थे। दुकान पर मौजूद कुछ लोगों से राजनीतिक चर्चा के दौरान बहस होने लगी। कुछ ही देर में बात बढ़ने पर दुकान पर मौजूद व्यक्तियों ने अपने तीन-चार साथियों को बुला लिया। उन लोगों ने अंतिम संस्कार में आए दोनों व्यक्तियों को घेर लिया।
विज्ञापन

Kanpur: Two youths beaten with sticks after argument at cremation ground
दो युवकों में हुई मारपीट - फोटो : अमर उजाला
गाली-गलौज करते हुए उनकी पिटाई की। मौके पर लोगों को आता देख हमलावर भाग निकले। उधर, थानाध्यक्ष वरुण शर्मा ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि अभी तक किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed