{"_id":"68dbcbbc554d016b960cd0ce","slug":"kanpur-two-young-men-were-duped-of-3-10-lakh-rupees-under-the-pretext-of-sending-them-abroad-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: विदेश भेजने के नाम पर दो युवकों से 3.10 लाख की ठगी, रकम लेकर थमाया बैंकॉक का नकली वीजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: विदेश भेजने के नाम पर दो युवकों से 3.10 लाख की ठगी, रकम लेकर थमाया बैंकॉक का नकली वीजा
Tue, 30 Sep 2025 06:04 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 30 Sep 2025 06:04 PM IST
विज्ञापन
आर्थिक अपराध
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
नरवल थानाक्षेत्र में विदेश भेजने के नाम पर दो युवकों से 3.10 लाख रुपये की ठगी की घटना को।अंजाम दिया गया है। आरोपियों ने पीड़ितों से रकम लेकर उन्हें बैंकॉक का फर्जी वीजा थमा दिया। इस पर भड़के पीड़ितों ने रुपये वापस मांगे तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। शिशुपुर गांव निवासी विजय पाल और नरवल निवासी अर्जुन कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि अरबी नामक व्यक्ति ने उन्हें विदेश में अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा दिया था।
अरबी ने दावा किया कि उसके दोस्त विदेशों में नौकरी लगवाते हैं जिससे मोटी तनख्वाह मिलती है। युवकों के सहमत होने पर अरबी ने उन्हें गुलाम राजा से मिलवाया जिसने दोनों से डेढ़-डेढ़ लाख रुपये मांगे और कहा कि उन्हें विदेश भेज दिया जाएगा। पीड़ितों ने किसी तरह रुपये का इंतजाम कर ऑनलाइन माध्यम से गुलाम राजा को दे दिए। कुछ दिन बाद गुलाम राजा ने उन दोनों को समर उर्फ बबलू से मिलवाया और बताया कि वही विदेश भेजने का काम देखते हैं। कुछ दिनों बाद समर ने मेडिकल के नाम पर 10,500 रुपये और मांगे तो वह भी पीड़ितों ने दे दिए। इसके बाद उन्हें बैंकॉक का एक वीजा थमाया गया।
जब दोनों युवक लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे तो बोर्डिंग पास कर्मचारी ने बताया कि उनका वीजा फर्जी है। ठगी का अहसास होते ही उन्होंने आरोपियों से संपर्क किया तो आरोपियों ने गालीगलौज की गई और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। नरवल इंस्पेक्टर अखिलेश पाल ने बताया सोमवार को शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।