फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Two trains departing from Govindpuri will halt at MP's Shanishchara station

कानपुर: एमपी के शनिश्चरा स्टेशन पर रुकेंगी गोविंदपुरी से जाने वाली दो ट्रेनें

Wed, 07 Oct 2026 11:26 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 07 Oct 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Two trains departing from Govindpuri will halt at MP's Shanishchara station
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
शनिचरी अमावस्या मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नौ से 11 अक्तूबर तक मध्य प्रदेश के शनिश्चरा स्टेशन पर पांच ट्रेनों को दो-दो मिनट का अस्थायी ठहराव दिया है। इनमें गोविंदपुरी से होकर गुजरने वाली सूबेदारगंज-इंदौर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल 04169/04170 भी शामिल है। 04169 स्पेशल ट्रेन गोविंदपुरी में सुबह 8:20 से 8:25 बजे तक और शनिश्चरा में दोपहर 1:23 से 1:25 बजे तक रुकेगी। वापसी में 04170 शनिश्चरा में सुबह 11:25 से 11:27 बजे तक ठहरेगी। इसके अलावा 04113 प्रयागराज-हुबली साप्ताहिक ट्रेन को भी अस्थायी ठहराव दिया गया है।
विज्ञापन


रेलवे क्रॉसिंग संख्या-46 से नौ दिन बंद रहेगा आवागमन
सूरजपुर-सिरसा मार्ग पर हमीरपुर रोड-यमुना साउथ बैंक सेक्शन के बीच स्थित रेलवे क्रॉसिंग संख्या-46 पर मरम्मत कार्य के चलते नौ से 18 अक्तूबर तक यह आवागमन बंद रहेगा। सीनियर सेक्शन इंजीनियर (पीवे), घाटमपुर उपेंद्र कुमार ने बताया कि समपार पर नौ अक्तूबर सुबह आठ बजे से 18 अक्तूबर शाम छह बजे तक ट्रैक की मरम्मत कराई जाएगी। इस दौरान वाहन चालक समपार संख्या-45 और 48 से होकर वैकल्पिक मार्ग का उपयोग कर सकेंगे। रेलवे ने यात्रियों और वाहन चालकों से असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed