फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Two teenage girls escape from shelter homethree face disciplinary action Superintendent issued notice

Kanpur: संवासिनी गृह से भागीं दो किशोरियां, ड्यूटी पर सो रहे थे कर्मचारी, तीन पर गिरी गाज, अधीक्षक को नोटिस

Sat, 28 Mar 2026 08:52 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 28 Mar 2026 08:52 AM IST
सार

Kanpur News: कानपुर के नवाबगंज संवासिनी गृह से दो किशोरियां छत से कूदकर भाग गईं। लापरवाही के आरोप में एक कर्मचारी को निलंबित और दो संविदा कर्मियों को हटाने की कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
Kanpur Two teenage girls escape from shelter homethree face disciplinary action Superintendent issued notice
संवासिनी गृह, कानपुर (आर्काइव) - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में नवाबगंज स्थित संवासिनी गृह (यूनिट-2) में गुरुवार रात सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी चूक सामने आई। दो किशोरियां परिसर से फरार हो गईं और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी सुस्ताते रहे। उन्हें भनक तक नहीं लगी। करीब एक घंटे बाद जब गिनती हुई, तब मामले की जानकारी हुई। सूचना पर जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास सिंह पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने दोनों की तलाश की , लेकिन 24 घंटे बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लगा।

विज्ञापन

वहीं, कर्मियों की लापरवाही पर डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने एक महिला कर्मी के निलंबन और दो संविदा कर्मियों की सेवा समाप्ति की संस्तुति की है। तीन होमगार्डों के खिलाफ कार्रवाई के लिए होमगार्ड कमांडेंट को पत्र भेजा है। मामले की जांच के लिए एसीएम-छह को निर्देश दिए हैं। बीते छह माह पहले दोनों किशोरियां करीब छह माह पहले प्रयागराज और मथुरा से पकड़ी गई थीं। कानपुर की निवासी होने के कारण उन्हें ख्योरा कटरी यूनिट दो में रखा गया था।

विज्ञापन

नियमित गिनती की गई, तो गायब होने का पता चला
घटना रात करीब नौ बजे की है। दोनों किशोरियां अपने कमरे से निकलकर पीछे आंगन में पहुंचीं। वहीं रखे स्टैंड के पास छिपकर बैठ गईं। कपड़े सुखाने वाले स्टैंड का सहारा लेकर खिड़की से छज्जे पर चढ़कर छत पर पहुंचीं। छत से पीछे की ओर कूदकर फरार हो गईं। इस दौरान वहां मौजूद होमगार्ड और तीन महिला कर्मियों को कुछ भी पता नहीं चला। रात 10 बजे जब नियमित गिनती की गई, तो तब उनके गायब होने का पता चला। अधिकारी मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज खंगाले।

अधीक्षक को नोटिस जारी कर जवाब-तलब
फुटेज से किशोरियों के भागने के तरीके का पता चला। फुटेज में कर्मचारी ड्यूटी के दौरान आराम करते नजर आए। जांच में पता चला कि घटना के समय संवासिनी गृह की अधीक्षक कल्पना ड्यूटी पर नहीं थीं। वह अपने घर पर थीं। रात की जिम्मेदारी चतुर्थ श्रेणी कर्मी और संविदा कर्मचारियों पर छोड़ गई थीं। जिलाधिकारी ने चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मी रत्ना के निलंबन की संस्तुति की, जबकि संविदा कर्मी वंदना और हेमलता की सेवा समाप्ति के लिए निदेशालय को पत्र भेजा है। अधीक्षक को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया है। जांच के बाद उन पर कार्रवाई तय है।

विज्ञापन

अभी किशोरियों का कुछ पता नहीं चला है। तलाश की जा रही है। लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की गई है। तीन होमगार्डों पर भी कार्रवाई होगी।   -विकास सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed