फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Two people died in a collision with a speeding vehicle

Kanpur: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से दो लोगों की मौत, एक घायल

Sun, 21 May 2023 10:19 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 21 May 2023 10:19 PM IST
सार

कानपुर के बिल्हौर में बेकाबू वाहन की टक्कर से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल है।

विज्ञापन
Kanpur: Two people died in a collision with a speeding vehicle
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिल्हौर में कोतवाली क्षेत्र के उत्तरीपुरा कस्बे में जीटी रोड हाईवे पर शनिवार देर रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से दो लोगों की मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा। बाद में शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शनिवार की देर रात उत्तरीपुरा कस्बा स्थित हाईवे पर एक पिकअप का टायर पंक्चर हो गया।

विज्ञापन


पिकअप सवार फरीद अहमद निवासी महू शहीद का भट्टा, जाजमऊ कानपुर और परिचालक विकास निवासी सकरा लाल थाना करेली जिला रायबरेली और एक अन्य पिकअप सवार विजय निवासी भूरे मऊ थाना करेली रायबरेली पंक्चर टायर को बदलने लगे। तभी तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन टक्कर मारता हुआ निकल गया।
विज्ञापन


टक्कर लगते ही तीनों युवक उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवराजपुर में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने फरीद अहमद (40) और विकास (25) को मृत घोषित कर दिया। विजय को प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि शवों की तलाशी के बाद शिनाख्त कराई गई, फिर परिजनों को सूचित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed