फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Two murders in eight and a half hours, body of missing youth also found

Kanpur: साढ़े आठ घंटे में दो हत्याएं, 12 दिनों से लापता सिक्योरिटी गार्ड का भी शव मिला

Thu, 22 Dec 2022 09:26 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 22 Dec 2022 09:26 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Two murders in eight and a half hours, body of missing youth also found
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

कानपुर में बुधवार रात 12 बजे से गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे तक दो हत्याएं कर दी गईं, जबकि नौ दिसंबर से लापता सिक्योरिटी गार्ड का शव तालाब में मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। बिल्हौर के घाघपुर गांव निवासी सजीवन यादव की पत्नी सुरजाना देवी (75) सुबह करीब 8.30 बजे घर के बाहर बैठी थीं।

विज्ञापन


तभी गांव का रहने वाला हिस्ट्रीशीटर विजय गौतम उनके घर के पास स्थित मंदिर में तोड़फोड़ करने लगा। सुरजाना ने जब इसका विरोध किया तो विजय ने डंडे से पीटकर उनकी हत्या कर दी। इसके  बाद उसी डंडे से पीटकर घर के बाहर बंधी बकरी को भी मार डाला। मौके पर पहुंचे डीसीपी पश्चिम विजय ढुल ने जांच पड़ताल कर साक्ष्य एकत्रित किए।
विज्ञापन


देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। नौबस्ता के संजय गांधीनगर में किराये के मकान में रह रहे चंद्रप्रकाश (56) द्विवेदी सिक्योरिटी एजेंसी में गार्ड थे। एक दिसंबर से वह गोविंदनगर टी ब्लॉक स्थित श्याम कुटी अपार्टमेंट में ड्यूटी कर रहे थे। बुधवार रात करीब एक बजे उनके सिर पर ईंट से कई वार कर उन्हें मारडाला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार सुबह काम पर पहुंचे मजदूरों ने चंद्रप्रकाश का शव देख पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल के पास पुलिस को खून से सनी ईंट मिली है। बिल्हौर के उत्तरीपुरा निवासी तन्मय तिवारी (22) बगिया रोड स्थित महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में सिक्योरिटी गार्ड था। वह सात दिसंबर को आंबेडकरपुरम स्थित एक शादी समारोह में गया था, जहां विवाद होने पर तीन दोस्त उसे ले गए थे, तबसे वह लापता था।

9 दिसंबर को गुमशुदगी और 16 दिसंबर को एक महिला रिश्तेदार समेत तीन अन्य के खिलाफ अवैध संबंधों के शक में अपहरण कर हत्या का आरोप लगाते हुए परिजनों ने एफआईआर दर्ज कराई थी। गुरुवार सुबह साढ़े छह बजे तन्मय का शव पनकी रोड पुलिस चौकी के सामने तालाब में उतराता मिला। परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। एडीसीपी वेस्ट लखन यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed