{"_id":"61ded4886d96e051e6217da4","slug":"kanpur-two-killed-after-being-hit-by-a-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: ट्रेन की चपेट में आने से दो की मौत, प्रेमपुर रेलवे क्रासिंग के पास हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: ट्रेन की चपेट में आने से दो की मौत, प्रेमपुर रेलवे क्रासिंग के पास हुआ हादसा
Wed, 12 Jan 2022 06:46 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 12 Jan 2022 06:46 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
कानपुर में महाराजपुर के प्रेमपुर रेलवे क्रासिंग के पास ट्रेन की चपेट में आने से सरसौल के बड़ा गांव निवासी किसान राम किशोर (35) व साहिल (26) की मौत हो गई। बड़ा गांव निवासी राम किशोर के परिवार में पत्नी रानी व बच्चे कृष्णा, शिवा, सोनू व शालिनी हैं।
पिता राम नारायण ने बताया कि बुधवार सुबह राम किशोर गांव के ही रहने वाले साहिल को लेकर प्रेमपुर रेलवे क्रासिंग के पास स्थित खेत गया था। टेंपो में बैठने के लिए दोनों पैदल ही रेलवे क्रासिंग पार करने लगे। इस दौरान ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई।
हादसे में दोनों की मौत की खबर सुनकर घर में कोहराम मच गया। साहिल मूलरूप से साढ़ के बरईगढ़ का रहने वाला था। पोस्टमार्टम के बाद एक की अर्थी तो दूसरे का जनाजा देख ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। साहिल तीन भाइयों अशोक, रफीक व अनवर में दूसरे नंबर का था।