फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Two including a factory worker died in collision with speeding vehicle

Kanpur: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से एक फैक्टरी कर्मी समेत दो की मौत

Thu, 11 Apr 2024 09:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 11 Apr 2024 09:33 PM IST
सार

यूपी के कानपुर में हुए सड़क हादसे में फैक्टरी कर्मी और एक ट्रक बॉडी बनाने वाले शख्स की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
Kanpur: Two including a factory worker died in collision with speeding vehicle
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में पनकी और सचेंडी थानाक्षेत्र में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से एक फैक्टरी कर्मी और एक ट्रक बॉडी बनाने वाले शख्स की जान चली गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ट्रक बॉडी बनाने का काम करने वाले बदरूद्दीन शाह (58) मसवानपुर में पत्नी खुशबून्निशां व पांच बच्चों के साथ रहते थे। बेटे सुहैल ने बताया कि पनकी रोड पर पिता की दुकान है।
विज्ञापन


बुधवार रात बदरूद्दीनशाह दुकान बंद कर पैदल घर लौट रहे थे। भाटिया तिराहे के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनको टक्कर मार दी। हादसे में बुरी तरह घायल पिता को मौके पर पहुंची पनकी पुलिस हैलट ले गई जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, सचेंडी मुरलीपुर निवासी अंकित सिंह (20) सचेंडी स्थित बिस्कुट फैक्टरी में नौकरी करते थे।
विज्ञापन


छोटे भाई लक्ष्मण ने बताया कि अंकित बुधवार देर रात वह फैक्टरी से घर लौट रहे थे। उसी दौरान गुज्जापुरवा मोड़ के पास तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इससे अंकित पोल से जा टकरा गए। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची सचेंडी पुलिस ने घायल को हैलट पहुंचाया जहां इलाज डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम भिजवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed